फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi is moving towards malaria eradication only 69 cases in 2022

Varanasi: मलेरिया पर नियंत्रण की दिशा में आगे बढ़ रहा बनारस, 2022 में केवल 69 मामले, इस साल अब तक 17 केस

Wed, 07 Jun 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 10:40 PM IST
सार

वाराणसी में वर्तमान में मलेरिया का एनुअल पैरासाइट इंडेक्स 0.01 है।  वर्ष 2018 में 348 मलेरिया के मरीज पाए गए थे और वर्ष 2022 में 69 रह गए। इस साल अबतक 17 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
varanasi is moving towards malaria eradication only 69 cases in 2022
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलेरिया पर नियंत्रण के लिए वाराणसी जिले में मलेरिया रोधी माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी इलाके में लार्वा नष्ट करने का अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य टीम ग्राम स्तर पर स्क्रीनिंग कैंप लगाकर लोगों की मलेरिया जांच के साथ समुदाय को जागरूक कर रही है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जन भागीदारी व जन आंदोलन से ही मलेरिया को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 32 और शहरी इलाकों के लिए 18 टीमें तैयार की गई हैं। घर-घर जाकर हर रविवार मच्छर पर वार का संदेश दिया जा रहा है। वर्ष 2018 में 348 मलेरिया के मरीज पाए गए थे और वर्ष 2022 में 69 रह गए। अब तक 50 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 16 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। वर्तमान में मलेरिया का एनुअल पैरासाइट इंडेक्स 0.01 है। इसको देखकर कहा जा सकता है कि हम मलेरिया उन्मूलन की दिशा तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में बीच सड़क विदेशी महिला का हाई वोल्टेज तमाशा, सकते में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल घट रहे मामले

  • वर्ष 2017 – 406
  • वर्ष 2018 - 348
  • वर्ष 2019 - 271
  • वर्ष 2020 - 46
  • वर्ष 2021 - 164
  • वर्ष 2022 – 69
  • वर्ष 2023 में अब तक – 17

मलेरिया के लक्षण

  • सर्दी व कंपन के साथ एक-दो दिन छोड़कर बुखार।
  • तेज बुखार, उल्टियां और सिर दर्द।
  • बुखार उतरते समय बदन का पसीना-पसीना होना।
  • बुखार उतरने के बाद थकावट एवं कमजोरी होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed