फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High voltage Drama of foreign woman in middle of road in Varanasi video viral

Video Viral: वाराणसी में बीच सड़क विदेशी महिला का हाई वोल्टेज तमाशा, सकते में आए लोग

Wed, 07 Jun 2023 07:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

वाराणसी के मंडुवाडीह चौराहे के पास विदेशी महिला की अजीबो-गरीब हरकतें देख लोग सकते में गए। वह कभी कार की छत पर चढ़ जाती तो कभी राहगीरों को दौड़ा लेती। किसी की हिम्मत नहीं हो सकी कि वह महिला के पास जा सके और उसके ऐसा करने का कारण पूछ सके। 

विज्ञापन
High voltage Drama of foreign woman in middle of road in Varanasi video viral
कार की छत और बोनट पर चढ़ी विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अति व्यस्त चौराहों में से एक मंडुवाडीह के पास बुधवार दोपहर विदेशी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात से आक्रोशित महिला अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी। कभी वो कार की बोनट तो कभी छत पर चढ़ जाती। हाथ में ईंट उठाकर मारने की धमकी देती। वह पैदल राहगीरों से अभद्रता और दुर्व्यवहार करती रही।

विज्ञापन


अगर कोई उसे समझाने की कोशfश की तो उसे दौड़ा लेती। उसकी इस हरकत से लोग सकते में आ गए और सड़क जाम की स्थिति हो गई। दूर खड़े लोग महिला का वीडियो बनाने में मशगूल रहे। ट्रैफिक पुलिस वाले उसे समझाने गए लेकिन वह उन्हें ही डांटने लगी। मामला एक विदेशी महिला से जुड़ा था लिहाजा वो पीछे हट गए।
विज्ञापन


किसी की हिम्मत नहीं हो सकी कि वह महिला के पास जा सके और उसके ऐसा करने का कारण पूछ सके। विदेशी महिला अपनी भाषा में लगातार बड़बड़ा रही थी। सड़क से गुजर रही एक कार की छत पर चढ़ गई। हाथ में ईंट लेकर मारने का इशारा कर रही थी। काफी देर बाद उतरी और सड़क किनारे एक होटल के दरवाजे पर जाकर हंगामा करने लगे। होटल कर्मियों को भी उसने दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटी की तलाश करनी है तो खर्चा दो... घूस मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, SP ने सिखाया सबक

जर्मनी की रहने वाली है महिला

High voltage Drama of foreign woman in middle of road in Varanasi video viral
होटलकर्मी से उलझी विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला

एक कर्मचारी को काफी देर कर पकड़ कर रखी।  लोगों ने दूर से ही उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयारी नहीं थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने विदेशी महिला को पकड़ा और उसे मंडुवाडीह थाने ले गईं। बताया जा रहा है कि महिला की जर्मनी की रहने वाली है।

उसका आक्रोश किसी गाइड को लेकर था, जो मुम्बई में उसे बनारस के गाइड के हवाले किया था और बनारस के गाइड उसका पासपोर्ट लेकर गायब हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विदेशी महिला मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण अजीबो-गरीब हरकतें कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed