फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi is coldest in the state on first january

नए साल के पहले दिन प्रदेश में बनारस रहा सबसे सर्द

Tue, 02 Jan 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Jan 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Varanasi is coldest in the state on first january
रेलवे स्टेशन पर ठंड में सिकुडते रेल यात्री - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवा से जनजीवन ठहर गया है। पूर्वांचलभर में कोहरे और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। काशी में नए साल के पहले दिन सोमवार को गलन और ठंड ने घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। प्रदेश में बनारस में सबसे अधिक सर्दी थी।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मेहनतकश मजदूरों को खासी मशक्कत उठानी पड़ी। दिनभर कोहरा और धुंध छाया रहा। बाबततपुर मौसम कार्यालय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन


जबकि रविवार को अधिकतम 18.6 डिग्री और न्यूनतम 10.7 सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 29 दिसंबर से मौसम का रुख बदला है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सुबह कोहरे की चादर से पूरा शहर ढंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में तो चंद कदम की दूरी पर भी सामने दिखाई नहीं दे रहा था। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई। साल के पहले दिन लोग घरों से निकले तो लेकिन मौसम को देखते पुन: घरों लौट आए। कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी अपने कमरे में कैद रहे। 

तापमान में और गिरावट हो सकती है

Varanasi is coldest in the state on first january
ठंड पडने से बच्चे को गर्म कपडे पहनाकर जाती युवती - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार सर्द हवा और बर्फबारी से मौसम फिलहाल अभी इसी तरह से बना रहेगा। तापमान में और गिरावट हो सकती है।

मंडलीय अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एके सिंह के कहना है कि बढ़ते गलन से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे समय में हृदय, सांस, लकवा के मरीजों की संभावना अधिक रहती है। सबसे बड़ा इलाज बचाव है।

कोहरे, गलन में बाहर निकलते समय सिर ढंककर, पूरी बांह के कपड़े, जरूरत के हिसाब से पर्याप्त गर्म कपड़ा पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए। बुजुर्गों को सुबह की सैर से बचना चाहिए।

वहीं कोहरे और धुंध के कारण सोमवार को सड़क, रेल और हवाई मार्ग बाधित रहा। इससे ट्रेनें लेट हुईं तो कई विमानों के उड़ानों पर भी असर पड़ा। इस कारण यात्रा करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चल रहे थे।

एक नजर में तापमान

Varanasi is coldest in the state on first january
ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे पहनाकर घूमने जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
-01 जनवरी को अधिकतम 13.0, न्यूनतम 9.0

-31 दिसंबर को अधिकतम 18.6, न्यूनतम 10.7

-30 दिसंबर को अधिकतम 15.6, न्यूनतम 12.0

-29 दिसंबर को अधिकतम 19.0, न्यूनतम 11.0

-28 दिसंबर को अधिकतम 23.2, न्यूनतम 19.0

-27 दिसंबर को अधिकतम 23.0, न्यूनतम 8.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed