फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi is booming rapidly, the business of cheating money on Facebook

पूर्वांचल में बढ़ रहा फेसबुक पर रुपये ऐंठने का गोरखधंधा, सावधान रहिए, नहीं तो अगला नंबर आपका....

Tue, 14 Jan 2020 01:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 14 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Varanasi is booming rapidly, the business of cheating money on Facebook
facebook crime

फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर अस्पताल में भर्ती होने की झूठी पोस्ट वायरल की और फिर परिचितों से रुपये ऐंठ लिए। प्रकरण सोमवार को कैंट थाने पहुंचा तो एक अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 

ऑनलाइन जालसाजी करने वाले लोगों को ठगने के लिए रोजाना नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कैंट थाने पहुंचे फुलवरिया निवासी प्रवीण चंद्र उर्फ पप्पू वर्मा ने बताया कि उनके नाम से फेसबुक पर दो दिन पहले फर्जी आईडी बनाई गई।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित अपोलो हास्पिटल में भर्ती बता कर उनके परिचितों से जालसाजों ने पैसा मांगना शुरू किया। जालसाज ने तकरीबन 35 हजार रुपये ऐंठ लिए तो उनके एक परिचित ने उन्हें कॉल कर उनका हालचाल पूछा। तब जाकर उन्हें पता लगा कि उनकी बीमारी की झूठी सूचना देकर उनके परिचितों से पैसा मांगा जा रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट अश्विनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Varanasi is booming rapidly, the business of cheating money on Facebook
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics

कुछ यूं बरतें सावधानी

सोशल मीडिया पर प्रतिष्ठा बढ़ाने के चक्कर में आप कहीं अपनी जमा-पूंजी न गंवा बैठें, इसके लिए सेटिंग में जाकर लोकेशन को बंद करिए, वरना साइबर चोरों के लिए काम आसान हो जाएगा। साइबर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस फ्रॉड से बचने के लिए कई कारगर तरीके बताते।

फेसबुक की सेटिंग में फेस रिकग्नीशन को टर्न ऑन करें और फेसबुक लोकेशन को बंद कर दें। फोन बैंकिग करने वाले नंबर को फेसबुक पर न लिखें। फेसबुक पर अपना ईमेल न लिखें। कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर उतनी ही जानकारी दें जिससे आपकी निजता बची रहे, क्योंकि डिजिटल प्लेटफार्म का जितना आप उपयोग करते हैं उतना ही साइबर क्रिमिनल की नजर में भी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed