फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Investigation of people who came in contact with Jamati of Hyderabad, samples of 30 people sent to BHU

वाराणसी : हैदराबाद के जमाती के संपर्क में आए लोगों की हुई जांच, 30 लोगों के सैंपल भेजे गए बीएचयू  

Mon, 20 Apr 2020 07:57 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Investigation of people who came in contact with Jamati of Hyderabad, samples of 30 people sent to BHU
कोरोना मरीज मिलने के बाद सील किया गया मदनपुरा इलाका। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के मदनपुरा में हैदराबाद के कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की सोमवार को जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 30 लोगों के सैंपल आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजे हैं। हैदराबाद के जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उससे मिलने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि मदनपुरा क्षेत्र के 40 लोग उसके संपर्क में आए थे। 

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को 11 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को डॉ. पीयूष राय और डॉ. वाईबी पाठक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग कर सैंपल लिए। इस दौरान उनके साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही। उधर, हॉट स्पॉट इलाकों से रविवार को जिन 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, उसमें सबसे ज्यादा बजरडीहा से 27 लोग शामिल हैं। दो-तीन दिन में इनकी रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

हॉट स्पॉट इलाकों के लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
मदनपुरा, नक्खीघाट, पितरकुंडा समेत जिन हॉट स्पॉट इलाकों के संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, स्वास्थ्य विभाग को उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को भी इन इलाकों में लोगों के सैंपल लिए गए। बताते चलें कि शिवपुर, फूलपुर, लोहता, गंगापुर, मदनपुरा, बजरडीहा, पांडेय हवेली और नक्खीघाट में संक्रमित मिले लोगों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। पितरकुंडा का एक मरीज बीएचयू में भर्ती है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम 14 दिन तक परिवार के सभी सदस्यों के मॉनिटरिंग करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed