Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Investigation into the court complex serial bomb blasts remains incomplete even after 19 years

वाराणसी: कचहरी सीरियल बम ब्लास्ट की 19 साल बाद भी अधूरी विवेचना, प्रगति रिपोर्ट तलब करने की अर्जी

Sun, 22 Nov 2026 02:24 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

वाराणसी कचहरी में 23 नवंबर 2007 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट की विवेचना अब तक पूरी नहीं हुई है। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कैंट पुलिस से जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब करने की मांग की है। अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Varanasi Investigation into the court complex serial bomb blasts remains incomplete even after 19 years
Varanasi court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कचहरी परिसर में 23 नवंबर 2007 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट की विवेचना करीब 19 साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। मामले में जांच की प्रगति सामने नहीं आने पर बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कैंट पुलिस से विवेचना की अद्यतन रिपोर्ट तलब करने की मांग की है। सीजेएम के अवकाश पर होने के कारण शनिवार को अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


अदालत में रिपोर्ट तलब करने की मांग
नित्यानंद राय ने अदालत से कचहरी बम धमाकों के मामले में अब तक हुई विवेचना की स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। इस मामले में तत्कालीन कैंट थाना प्रभारी इंद्रजीत चतुर्वेदी ने वादी बनकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


23 नवंबर 2007 को हुए थे धमाके
23 नवंबर 2007 को दोपहर करीब डेढ़ बजे कचहरी परिसर स्थित बारह कक्षीय भवन के दक्षिणी हिस्से में पहला धमाका हुआ था। इसमें अधिवक्ता भोला सिंह की मौत हो गई थी। इसके करीब दो मिनट बाद कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर के सामने दूसरा विस्फोट हुआ। इसमें अधिवक्ता ब्रह्म प्रकाश शर्मा और बुद्धिराज पटेल समेत छह लोगों की जान गई थी। धमाकों में 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 19 साल बाद भी विवेचना की प्रगति सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने पर शिकायतकर्ता ने अदालत से मामले की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट तलब करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed