फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Hearing on demand for handing over Gyanvapi to Hindus on December 15

Varanasi : ज्ञानवापी को हिंदुओं को सौंपने की मांग पर सुनवाई 15 दिसंबर को, सर्वे की मांग पर 12 को बैठेगी अदालत

Thu, 08 Dec 2022 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Varanasi: Hearing on demand for handing over Gyanvapi to Hindus on December 15
ज्ञानवापी गेट नंबर चार... - फोटो : अमर उजाला

जिला जज की अदालत में बुधवार को ज्ञानवापी से जुड़े दो मामलों में शोक सभा के चलते सुनवाई टल गई। इसमें ज्ञानवापी को हिंदुओं को सौंपने की मांग पर 15 दिसंबर को सुनवाई होगी, जबकि ज्ञानवापी परिसर में हुए सर्वे के आदेश के खिलाफ रिवीजन के खिलाफ याचिका पर 12 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


अधिवक्ता के निधन के कारण दोनों मामलों में अलग-अलग तारीख पड़ गई है। ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों और किरन सिंह की तरफ से सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट में ज्ञानवापी को हिंदुओं को सौंपने और मिले शिवलिंग के पूजा पाठ की अनुमति मामले को शृंगार गौरी मूल वाद के साथ सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में किरन सिंह की तरफ अधिवक्तागण मानबहादुर सिंह, शिवम गौड़, अनुपम द्विवेदी को आपत्ति दाखिल करनी है, इस मामले में सुनवाई की तारीख 15 दिसंबर नियत की गई है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सर्वे आदेश के खिलाफ अंजुमन इन्तजामिया मसाजिद की तरफ से रिवीजन याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई होनी थी। इस मामले में भी एक अधिवक्ता के निधन से बार द्वारा पारित शोक प्रस्ताव के मद्देनजर सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर नियत कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed