{"_id":"58b466124f1c1bde668309ea","slug":"varanasi-has-first-position-in-swachta-app-downloading","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र स्वच्छता एप डाउनलोड करने में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र स्वच्छता एप डाउनलोड करने में अव्वल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में स्वच्छता एप डाउनलोड कराने में वाराणसी नगर निगम एक कदम और आगे बढ़ गया है। सोमवार को स्वच्छता एप डाउनलोड करने वाले नागरिकों की संख्या 25072 हो गई है।
इसके बाद इतनी संख्या में एप डाउनलोड कराने में प्रदेश में पहले स्थान पर काशी पहुंच गई है। वहीं देश में 21वें स्थान पर है।
स्वच्छता सर्वे में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 25 हजार से अधिक स्वच्छता एप नागरिकों द्वारा डाउनलोड कराए जाने पर 75 अंक दिए जाने थे। मंगलवार को एप डाउनलोड कराने की अंतिम तारीख है।
नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि 28 फरवरी की आधी रात तक का अभी समय है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से नामित सफाई दूत इस पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है मंगलवार तक यह डाउनलोड करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इससे शहर टाप-20 में आ सकता है।