फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi ganpati pooja

गणपति बप्पा को अर्पित की संगीत की श्रद्धा

Tue, 01 Sep 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
varanasi ganpati pooja
श्री गणेशोत्सव सेवा समिति की ओर से डिजिटल गणेश उत्सव के मंच पर विद्वतजनों का सम्मान हुआ। वहीं देर शाम को आभासी दुनिया के मंच पर संगीत समारोह स्वरांजलि में कलाकारों ने गणपति बप्पा मोरया को सुर, गायन और वादन की श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन

सोमवार को तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह स्वरांजलि की अंतिम निशा की शुरूआत अक्षय प्रताप सिंह ने शास्त्रीय गायन से हुई। उन्होंने राग बागेश्री अंग का चंद्रकौंस, मध्य विलंबित झपताल, विघ्रहरण श्रीगणेश.. की प्रस्तुति दी। उन्होंने द्रुत तीनताल में जो सुमिरत सिद्धि होई... सुनाकर समापन किया। द्वितीय प्रस्तुति में प्रो. राजेश शाह का सितार वादन हुआ। उन्होंने राग वाचस्पति, आलाप, जोड़, झाला, विलंबित, मध्य व दु्रत गत का वादन किया। तीसरी प्रस्तुति में रेणुका पुजारी ने भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्होंने श्रीगणेश वंदना से शुरूआत करके पुष्पांजलि, देवी स्तुति, श्रीराम स्तुति, श्रीकृष्ण स्तुति, तथा शिव तांडव नृत्य से समापन किया। कार्यक्रम का संचालन ध्वनिमित्र पांडुरंग पुराणिक ने किया। प्रश्नमंच का संचालन रूपेश कस्तूरे ने किया।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास में समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन विद्वानों को सम्मानित किया गया। इसमें पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, पं. अरुण दीक्षित, और पं पांडुरंग पुराणिक को सम्मानित किया गया। पं. भालचंद्र विनायक बादल को पं. अनिल शास्त्री घोडेकर स्मृति वेद सम्मान प्रदान किया गया। संचालन षडानन पाठक और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कंठाले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेशोत्सव महोत्सव के नौवें दिन शहर में कई जगह गृहस्थों ने गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। सुंदरपुर के रहने वाले प्रियरंजन ने गणपति बप्पा को जब विदाई दी तो परिजनों की आंखें भी नम हो उठीं। उन्होंने कहा कि नौ दिनों के बाद गणपति को विसर्जन करके हम लोगों ने फिर से उनसे जल्दी वापस आने की प्रार्थना की है। गणपति की प्रतिमा का सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed