भेलूपुर के भदैनी मोहल्ले में रहने राजेंद्र गुप्ता की रोहनिया के लाठिया में निर्माणाधीन मकान में सोते समय हत्या कर दी गई थी। वहीं, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी की भदैनी स्थित घर में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भतीजे विशाल गुप्ता ऊर्फ विक्की और प्रशांत गुप्ता ऊर्फ जुगनू के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। प्रभारी निरीक्षक भेलुपुर सुधीर त्रिपाठी की शिकायत पर कार्रवाई किया गया। दोनों आरोपी बीते फरवरी माह से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई पांच लोगों की हत्या से काशी दहल गई थी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में घर की सफाई करने के लिए रीता देवी नाम की महिला प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची थी। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।
अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नवेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। जबकि 14 किलोमीटर दूसरा पांचवां शव मिला।
2 of 10
नीतू और उसका छोटा बेटा सुबेंद्र।
- फोटो : facebook
यह था मामला
वाराणसी के भदैनी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला था।
3 of 10
वाराणसी हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
.32 बोर की पिस्टल का हत्या में हुआ इस्तेमाल
दोनों ही घटनास्थल से मिले खोखा के आधार पर पुलिस दावा कर रही थी कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस पुराने विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही थी। मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई थी।
4 of 10
इसी जगह मिले शव थे।
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र गुप्ता का पांच मंजिल का है मकान
भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नवेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे।
5 of 10
वाराणसी हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सुबेंद्र का शव बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो राजेंद्र घर पर नहीं था। राजेंद्र के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रैक करना शुरू किया तो उसकी लोकेशन मीरापुर रामपुर गांव में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मच्छरदानी लगे बिस्तर पर राजेंद्र निढाल पड़ा था।