{"_id":"6af933c84e2886afb4002d36","slug":"cm-yogi-launches-massive-tablet-distribution-campaign-2-5-million-will-be-given-to-youth-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट: सीएम योगी ने शुरू किया महाअभियान, बोले- आप सबमें बजरंग बली की ताकत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट: सीएम योगी ने शुरू किया महाअभियान, बोले- आप सबमें बजरंग बली की ताकत है
Sun, 15 Nov 2026 12:23 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना' के तहत 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके लिए बजट में 2,374.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। टैबलेट मिलने से छात्रों को एआई, कोडिंग, डिजिटल लाइब्रेरी और 'युवा साथी पोर्टल' के माध्यम से रोजगार व प्रशिक्षण के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने शुरू किया टैबलेट बांटने का महाअभियान
- फोटो : @myogiadityanath X handle
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इसमें लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के करीब 300 शैक्षणिक संस्थानों के 50 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सरकार ने वर्ष 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले योजना के तहत पांच वर्षों में 60 लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट देकर लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में 2,374.60 करोड़ रुपये का प्रावधान
25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 2,374.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2021 में शुरू हुई इस योजना के तहत इस चरण के पूरा होने के बाद टैबलेट और स्मार्टफोन पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 85 लाख हो जाएगी।योजना में उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पात्र विद्यार्थियों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी योजना के दायरे में हैं। इसके लिए आय और आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
ऑनलाइन प्रशिक्षण हासिल करने में मिलेगी मदद
टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर और वर्चुअल लैब जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ऑनलाइन प्रशिक्षण हासिल करने में मदद मिलेगी।डिजिटल उपकरणों के जरिये युवाओं को एआई, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रमों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कोडिंग, डिजिटल डिजाइन और डेटा विश्लेषण जैसे कौशल सीखने में भी मदद मिल सकेगी।
युवाओं को सरकारी योजनाओं, रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी देने के लिए युवा साथी पोर्टल भी संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर छात्रवृत्ति, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, व्यावसायिक प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर काउंसिलिंग से संबंधित जानकारियां उपलब्ध हैं। विद्यार्थी यहां योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
