फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi forgot thummari singer Girija Devi

13 दिन में ही अप्पा जी को भूली काशी, त्रयोदशाह पर पहुंचे गिनती के लोग

Wed, 08 Nov 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 08 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
varanasi forgot thummari singer Girija Devi
गिरिजा देवी - फोटो : अमर उजाला
ठुमरी साम्राज्ञी पद्मविभूषण गिरिजा देवी को उनकी काशी ने 13 दिन में ही भुला दिया। उनके त्रयोदशाह पर मंगलवार को नमन करने के लिए उनके घर पर शाम गिनती के लोग ही दिखे। संगीत प्रेमियों, शुभेच्छुओं ने उनके चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


संगीत जगत से जुड़े लोगों का कहना था कि गायन की बनारस घराने की शैली में उनके सुर हमेशा अमर रहेंगे। उनके जैसा न कोई था न अब कोई होगा। हालांकि देव दीपावली पर ठुमरी साम्राज्ञी को पूरी शिद्दत से याद किया गया।
विज्ञापन


तुलसी घाट पर उनकी 51 फुट की प्रतिमा के समक्ष उन्हें स्वरांजलि भी अर्पित की गई लेकिन मंगलवार को त्रयोदशाह पर जैसी की उम्मीद की जा रही थी कि संगीत के बड़े दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने जुटेंगे, ऐसा न हुआ। काशी के ही कई नामचीन कलाकार तक अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिजा देवी के त्रयोदशाह पर संजय गांधी नगर कॉलोनी में उनके घर पर दोपहर में ब्राह्मण भोज हुआ। शाम को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए उनकी कुछ शिष्याओं के अलावा आला अफसर पहुंचे थे। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनका कहना था कि अप्पा जी जैसी संगीत की गुणी गुरु का होना काशी के लिए ही नहीं, देश के लिए गौरव की बात थी। शाम को एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज भी पहुंचे। उनकी शिष्याओं में पद्मश्री मालिनी अवस्थी, सुनंदा शर्मा, डॉ. रीता देव के अलावा राहुल-रोहित मिश्र ने पुष्प अर्पित कर अप्पा जी को नमन किया।


इस दौरान शिष्याएं उनकी पुत्री सुधा दत्ता से लिपट कर फफकती रहीं। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय के प्रो. वीरेंद्र नाथ मिश्र ने घर पहुंचकर अप्पा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लेकिन बनारस घराने में जहां गायन विधा में पांच सौ से अधिक नए -पुराने कलाकार होंगे, वहीं शाम को उनके घर पर 50 से अधिक लोग नहीं थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed