मौसम अपडेट: आसमान में बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, हो रही बूंदाबांदी, जून में सबसे ज्यादा बारिश हुई
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सावन का महीना चल रहा है, साथ ही मानसून भी बना हुआ है। इस बार अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार को बारिश का मौसम बना हुआ है, जिसस संभावना है कि झमाझम बारिश होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। हर दिन की तरह शनिवार की सुबह भी काले बादल छाए हैं। हल्की-हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम भी ठंडा बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सावन का महीना चल रहा है, साथ ही मानसून भी बना हुआ है। इस बार अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार को बारिश का मौसम बना हुआ है, जिसस संभावना है कि झमाझम बारिश होगी। अगले कुछ दिनों ऐसा ही मौसम रहेगा।
लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। वहीं, बारिश के कारण जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी है। झमाझम बारिश ने नगर निगम की भी पोल खोल रखी है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। सफाई न होने से सीवर भी ओवरफ्लो हो रहे हैं।
जून में बना बारिश का रिकॉर्ड
जून महीने में समय से पहले मानसून के आने के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में बारिश हुई, लेकिन अब जब महीना बीतने को है तब भी औसत की आधी बारिश भी अब तक नहीं हो पाई है। मौसम विभाग की ओर से बनाए गए मानक के अनुसार जुलाई महीने में 299 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए लेकिन अब तक इस महीने केवल 120 से 130 मिलीमीटर बारिश ही हो सकी है।
जून में औसत 114 मिलीमीटर के मुकाबले 250 से अधिक मिलीमीटर बारिश हुई। इसके साथ ही पिछले साल की बारिश का रिकार्ड भी टूट गया था। पिछले सप्ताह तेज धूप, उमस के बाद इस सप्ताह पिछले तीन दिन से रुक रुककर बारिश होते रहने की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। इधर तापमान में भी कमी आती जा रही है।
वहीं आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं न्यूनतम 26 डिग्री से. रहेगा। बारिश की वजह से मौसम सुहावना होने की वजह से लोग अब उमस से राहत महसूस कर रहे हैं।