फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi forecast update: rain started weather change temperature decrease

वाराणसीः राहत बनकर 20 दिन बाद बरसे बादल, दो-तीन दिन ऐसे ही बना रहेगा मौसम

Mon, 19 Jul 2021 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Jul 2021 12:38 AM IST
सार

शनिवार को दिन भर जहां बादल छाए रहे, वहीं नम हवाएं भी चलती रही थीं। इस वजह से उमस से राहत भी मिली। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान पर भी असर पड़ा। इसका असर रविवार की सुबह भी देखने को मिला है। झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

विज्ञापन
Varanasi forecast update: rain started weather change temperature decrease
वाराणसी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 20 दिन से झमाझम बारिश को तरस रही काशी की जमीन पर नम पुरवा हवाओं के साथ आए बादल जमकर बरसे। जिससे न सिर्फ गर्मी और उमस से बेहाल लोग को सुकून मिला। वहीं किसान भी मुस्कुरा उठे। पिछले 24 घंटे में तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।  मौसम विभाग ने 22.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मैदानी भागों में फिर से मानसून की सक्रियता की वजह से ही मौसम बदला है। अभी दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन


जिले में 13 जून को मानसून की दस्तक के बाद 27 जून तक ही करीब 240 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद से ही मानसून की सक्रियता कम होने की वजह से बारिश ठप हो गई थी। इसके बाद से ही तेज धूप होने, हवा न चलने से उमस से भी लोग बेचैन हो गए थे।
विज्ञापन


20 दिन बाद रविवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में दोपहर करीब 12 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, हालांकि उसके बाद धूप भी निकल गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को 30.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस की जगह 25.8 रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुश हुए किसान, धान और सब्जियों को फायदा

 रविवार को हुई बारिश से किसानों भी खुश दिखे। बताया कि बारिश से धान की रोपाई के साथ ही खेतों में सब्जियों को भी फायदा होगा। विशेषकर उन किसानों को जिनके पास बारिश न होने की वजह से खेतों में सिंचाई का कोई अन्य साधन नहीं है। चिरईगांव के चांदपुर के किसान संतोष ने बताया कि 20 दिन के बाद हुई बारिश धान और सब्जियों के लिए अमृत वर्षा की तरह है।

बारिश के बाद तो कई इलाकों में धान की रोपाई भी शुरू हो गई। नहर के पानी के भरोसे धान की खेती करने वाले बड़ागांव के किसान इकबाल सिंह, प्यारे पटेल, मोहसिन रजा शास्त्री, गणेश पटेल, अशोक सिंह पटेल का कहना है कि नहर पहले से ही सूखी थी और ऊपर से बारिश न होने से परेशानी और बढ़ गई थी। रविवार की बारिश से थोड़ी राहत मिली है। 

छह घंटे से बंद रही बिजली
बारिश बंद होने के बाद आईटीआई उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। मोहनपुर कॉलोनी, नसीरपुर समेत कई इलाकों में दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम लगभग छह बजे तक यहां बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed