{"_id":"5b1f6a404f1c1bc96b8b5a74","slug":"varanasi-flyover-collapse-magisterial-enquiry-in-midway-while-timeline-end","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी फ्लाइओवर हादसाः समयसीमा पूरी, मजिस्ट्रियल जांच अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी फ्लाइओवर हादसाः समयसीमा पूरी, मजिस्ट्रियल जांच अधूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर हादसे में डीएम की ओर से कराई जा रही जांच कागजों में सीमित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी फ्लाइओवर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच समय सीमा पूरी होने के बाद भी अधूरी है। अफसरों की लापरवाही और कागजी खानापूर्ति के चलते जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ पा रही है। 26 दिन बाद भी जांच जस की तस पड़ी है।
ऐसे में माना जा रहा है कि हादसे के बाद जांच के जरिए प्रशासन अपनी गर्दन बचाने की कोशिश में है। अब मामला शांत होने के बाद मजिस्ट्रियल जांच को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
फ्लाईओवर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच अपर जिला अधिकारी मनोज कुमार राय को सौंपी गई थी और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। मगर, जांच पूरी होने पर एडीएम ने 15 दिन का समय लिया था। इस दौरान अस्पताल में भर्ती तीन घायलों के अलावा सेतु निगम के अधिकारियों का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सेतु निगम से इस पूरी परियोजना की फाइल भी मांगी गई थी ताकि सुरक्षा मानकों और अन्य बिंदुओं को शामिल किया जा सके। इस हादसे में 15 लोगोें की मौत हुई थी और 11 लोग घायल हुए थे। मगर, जांच की सुस्त रफ्तार के चलते यह अब तक अधूरी है।
दो जून को जांच रिपोर्ट की समयसीमा पूरी हो गई थी। मगर ना तो जांच अधिकारी ना ही जिलाधिकारी इस जांच रिपोर्ट की बात कर रहे हैं। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट के संबन्ध में एडीएम से जानकारी की गई है और दो दिन में रिपोर्ट तलब की है।

फ्लाईओवर की वस्तुस्थिति बताने सेतु निगम के अधिकारी लखनऊ रवाना
वाराणसी फ्लाईओवर हादसे के बाद सेतु निगम ने सुरक्षा मानकों के साथ कंक्रीट का काम तेज कराया है। अब तक की प्रगति की रिपोर्ट देने विभागीय अधिकारी लखनऊ मुख्यालय गए हैं। वहां फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर बैठक में यहां की वस्तुस्थिति के बारे में बताएंगे।
मुंबई की सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट संबंधी टीम ने जो रिपोर्ट भेजी है। उसके अनुसार काम शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ बैठक होनी बाकी है।
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि कंक्रीट का काम शुरू कराया गया है।
सेफ्टी के मानक को पूरा करने के बाद ही काम कराया जा रहा है। इसमें पुलिस की मदद ली जा रही है। प्रशासन के साथ बैठक के संबंध में पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री आगमन के चलते प्रशासन ने बैठक बुधवार के बाद रखने को कहा है।
इनमें यातायात, सेतु निगम, प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, बिजली, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। उधर गए अधिकारियों की मुख्यालय में होने वाली बैठक में अब तक की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर विचार हुआ।