{"_id":"659ceba3244facca44093913","slug":"varanasi-fire-fire-broke-out-in-a-shop-in-varanasi-two-people-including-a-teenager-burnt-to-death-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Fire: वाराणसी में दुकान में आग लगी, एक किशोर समेत दो लोगों की झुलस कर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Fire: वाराणसी में दुकान में आग लगी, एक किशोर समेत दो लोगों की झुलस कर दर्दनाक मौत
Tue, 09 Jan 2024 12:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:16 PM IST
सार
वाराणसी में एक दुकान में आग लगने की खबर है। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक उसके अंदर मौजूद एक किशोर सहित दो लोगों की झुलस कर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Varanasi Fire: वाराणसी में दुकान में आग लगी, एक किशोर सहित दो लोगों की झुलस कर मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार स्थित एक दुकान में मंगलवार को आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक उसके अंदर मौजूद दो किशोरों की मौत हो गई थी। मौके पर आदमपुर थाने की पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मी भी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आदमपुर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार में दो मंजिला बिल्डिंग के भूतल में किराना की दुकान है। दुकान के पीछे गैस की रिफिलिंग का अवैध तरीके से काम किया जाता था। मंगलवार को दुकान में आग लग गई और उसके अंदर मौजूद रिजवान व फैजान की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर आदमपुर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। दोनों बच्चे करेंट की चपेट में आ गए थे और फिर झुलसने की वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन