फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi FIR registered against madrasa manager for financial irregularities and violation of rules

वाराणसी: मदरसा प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज, वित्तीय अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 10:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 10:58 AM IST
सार

वाराणसी पुलिस ने मदरसा प्रबंधक पर वित्तीय अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर और उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद हुई है। 

विज्ञापन
Varanasi FIR registered against madrasa manager for financial irregularities and violation of rules
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदरसा जामिया इस्लामिया के प्रबंधक मोहम्मद बैसाल अहमद के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और शासन आदेशों के उल्लंघन का आरोप है। यह कार्रवाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर और उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद हुई है। 

विज्ञापन


अब्दुल कलीम सिद्दीकी को नियम विरुद्ध पदोन्नति देने का आरोप है। लिपिक के पद से हटाकर सहायक अध्यापक फौकानिया के पद पर नियुक्त किया गया। सिद्दीकी को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ भी दिया गया। यह शासन आदेशों और वित्तीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस अनियमितता से सरकारी धन का अपव्यय हुआ। 
विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल एक रिट याचिका के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग, लखनऊ के निर्देशों का भी पालन किया गया। दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed