Varanasi: मदनपुरा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान पलभर में राख, आधी रात मचा हड़कंप
वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र मदनपुरा में सोमवार देर रात आग लगने में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन संकरी गली में मकान होने और आग की लपटें तेज होने की वजह से उनको भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विस्तार
वाराणसी में भेलूपुर थानाक्षेत्र के मदनपुरा के ताड़तल्ला में सोमवार की देर रात आग लगने में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन संकरी गली में मकान होने और आग की लपटें तेज होने की वजह से उनको भी परेशानी झेलनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- Sonebhadra news: तिलकोत्सव के बाद सामान समेट रहे टेंट कर्मी की करंट से मौत, 11 हजार वोल्ट के तार से लगा झटका
ताड़ तल्ला में असलम के घर में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को देने के साथ ही संबंधित विद्युत उपकेंद्र को भी दी। सबसे पहले क्षेत्र की बिजली कटवाई गई, इसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से शार्टसर्किट हो गई। जिस जगह पर आग लगी है, उस मकान तक केवल दो पहिया जाने का ही रास्ता है। इसी कारण दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।