फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi female swimmers playing well in inter state tournament

राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में बनारस की महिला तैराकों का दबदबा

Sun, 10 Sep 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 10 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
varanasi female swimmers playing well in inter state tournament
मिडले रिले और फ्री स्टाइल रिले में वाराणसी मंडल बना चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में बनारस की महिलाओं ने रविवार को अंतिम दिन भी अपना दबदबा कायम रखा। तैराकी में बनारस की बंदना साहनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तिहरा खिताब जीता।
विज्ञापन


रविवार को चार सौ मीटर फ्री स्टाइल में बंदना साहनी प्रथम, रंजनी साहनी द्वितीय, लखनऊ की समृद्धि तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर फ्री स्टाइल में भी बंदना साहनी प्रथम, आयुषी उपाध्याय द्वितीय और लखनऊ की यवनिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


सौ मीटर फ्री स्टाइल में भी वाराणसी की बंदना साहनी ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ की समृद्धि द्वितीय और वाराणसी की निषा निषाद तृतीय स्थान पर रहीं। सौ मीटर बटर फ्लाई में फैजाबाद की मंजरी प्रथम, वाराणसी की आयुषी द्वितीय, खुशी पटेल तृतीय, सौ मीटर बैक स्ट्रोक में वाराणसी की मुस्कान प्रथम, लखनऊ की विदुषी सानवाल द्वितीय और मिर्जापुर प्रीति यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौ मीटर बैक स्ट्रोक में लखनऊ की विदुषी सानवाल प्रथम, वाराणसी की मुस्कान पटेल द्वितीय, मिर्जापुर की सागृति मौर्या तृतीय जबकि सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मिर्जापुर की सागृति मौर्या प्रथम, फैजाबाद की मंजरी जायसवाल द्वितीय और मेरठ की रिया वर्मा को तीसरा स्थान मिला।

दो सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मिर्जापुर की सागृति मौया प्रथम, फै जाबाद की मंजरी जायसवाल द्वितीय और मेरठ की रिया वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। दो मीटर व्यक्तिगत मिडले में वाराणसी की आयुषी उपाध्याय प्रथम, लखनऊ की शिखा द्वितीय और यवनिका तीसरे स्थान पर रहीं।


चार गुणे सौ मीटर मिडले रिले में वाराणसी प्रथम, लखनऊ द्वितीय और मेरठ तीसरे स्थान पर रहा। चार गुणे सौ मीटर फ्री स्टाइल रिले में वाराणसी प्रथम, लखनऊ द्वितीय और मेरठ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed