फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi farmers wrote letter to pm modi by blood for his land

बनारस के किसानों ने खून से चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी से मांगी अपनी जमीन

Fri, 06 Apr 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Apr 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
varanasi farmers wrote letter to pm modi by blood for his land
ट्रांसपोर्ट नगर के प्रभावित किसानों ने पीएम को खून से लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के किसानों ने अपने हक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।  रोहनिया क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों ने गुरुवार को मोहनसराय, बैरवन स्थित बगीचे में अपने हक के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ की अध्यक्षता में जमीन को किसानों के नाम करने की मांग की गई। विनय शंकर राय ने कहा कि प्रभावित हजारों किसानों को खाद, बीज, कृषि लोन इत्यादि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने एक स्वर से कहा कि जमीन को वैधानिक तरीके से वापस कराने के लिए जान भी देना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। आठ अप्रैल को पूर्वांचल के किसान नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत पत्र लिखवाकर नौ अप्रैल को वाराणसी के सांसद पीएम के संसदीय कार्यालय में खून से लिखा पत्र दिया जाएगा। इस दौरान सावित्री, सीमा देवी, जग्गी देवी, लालती देवी, हीरावती, भुल्लन देवी, नौरंगी देवी, सुनीता, श्रीमती शिवकुमारी, चंदा, हीरावती, आरती पटेल, प्रेमा देवी, फुलपत्ती देवी, सुमित्रा, पार्वती देवी, विरजू पटेल, मनसादेवी सहित आदि लोगों ने खून से पत्र लिखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed