फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi drone surveillance of sensitive polling stations

वाराणसी के संवेदनशील मतदान केंद्रों की ड्रोन से निगरानी

Wed, 04 Jan 2017 04:11 PM IST
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jan 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
Varanasi drone surveillance of sensitive polling stations
ड्रोन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था संबंधी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार चुनाव के दौरान पुलिस और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 25517 जवान तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


साथ ही, इस बार अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जाएगी। बता दें कि चुनाव आयोग ने आज यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा की।
विज्ञापन


इसके तहत सातवें चरण में आठ मार्च को वाराणसी में चुनाव होंगे। इसे देखते हुए जिले में सशस्त्र सीमा बल की एक कंपनी ने डेरा डाल दिया है।

चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला अपने स्तर से तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है। इसके तहत अब तक जिले भर के 10237 लोगों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका से पाबंद करने की नोटिस दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


186 के खिलाफ गैंगस्टर, 285 के खिलाफ गुंडा एक्ट और 76 को जिलाबदर करने की कार्रवाई की जा चुकी है। अब तक 413 लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा कर चुके हैं।

वहीं, इस बार चुनाव के दौरान जिले में 80 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, 20 कंपनी पीएसी, 18 इंस्पेक्टर, 902 सब इंस्पेक्टर, 827 हेड कांस्टेबल, 3708 सशस्त्र कांस्टेबल, 1641 कांस्टेबल, 440 सशस्त्र होमगार्ड और 5481 होमगार्ड, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड तैनात किए जाएंगे।

गांवों में लगाई जा रही चौपाल

Varanasi drone surveillance of sensitive polling stations
चुनाव - फोटो : demo pic
जिले के ग्राम्यांचल के नौ थाना क्षेत्रों में ग्राम प्रधानोें और ग्रामीणों के साथ थानाध्यक्ष, हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी ने चौपाल लगानी शुरू कर दी है। इसकी रोजाना की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को भेजी जाती है।

चौपाल के दौरान गांव के प्रमुख लोगोें के मोबाइल नंबर लिए जाते हैं। चुनाव के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की जाती है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष तिवारी ने बताया कि चिह्नित लोगों को पाबंद करने की, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर और जिला बदर की कार्रवाई जारी रहेगी।

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वाले शरारती तत्वों की निगरानी के लिए साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

जिले में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ गई है। 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान 1128 मतदान केंद्र और 2555 मतदेय स्थल थे।

2017 का चुनाव 1138 मतदान केंद्रों और 2711 मतदेय स्थलों पर होगा। जिले में 249 मतदान केंद्र संवेदनशील और 243 अति संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed