फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DRI team arrested three smugglers with two kg of gold

Varanasi News: DRI टीम के हत्थे चढ़े कार सवार तीन तस्कर, करीब दो किलो सोना लेकर जबलपुर जा रहे थे आरोपी

Tue, 23 Jan 2024 11:49 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

डीआरआई के आसूचना अधिकारियों की टीम ने चंदौली से मिर्जापुर मार्ग पर घेरेबंदी कर चुनार के पास कार सवार संगीत, विजय और मनोज को पकड़ा। तीनों के पास से 1.975 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Varanasi DRI team arrested three smugglers with two kg of gold
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र से एक कार में सवार तीन तस्करों को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की वाराणसी यूनिट ने 1.975 किलोग्राम सोना के साथ गिरफ्तार किया। तीनों तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर के राजा बाजार निवासी संगीत जैन, विजय कुमार पटेल और मनोज कुमार गौतम के रूप में हुई है। तीनों को स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
डीआरआई की वाराणसी यूनिट को सूचना मिली थी कि कार सवार तीन तस्कर कोलकाता से विदेशी सोना लेकर जबलपुर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम सक्रिय हुई। डीआरआई के अधिकारियों की टीम ने चंदौली से मिर्जापुर मार्ग पर घेरेबंदी कर चुनार के समीप कार सवार संगीत, विजय और मनोज को पकड़ा।
विज्ञापन


तलाशी में तीनों तस्करों के पास से 1.975 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। बरामद विदेशी सोना की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 जनवरी को बरामद हुए थे सोने के 20 बिस्किट
डीआरआई की वाराणसी यूनिट ने बीते सात जनवरी को चंदौली के पीडीडीयू नगर स्टेशन से महाराष्ट्र और तमिलनाडु निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से तीन किलोग्राम 320 ग्राम वजनी सोने के 20 बिस्किट बरामद किए गए थे। दोनों तस्कर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed