फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Double Murder: Police considers the dispute in the purchase and sale of illegal materials

वाराणसी डबल मर्डर: अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में हुए विवाद को वारदात की वजह मान रही पुलिस 

Fri, 28 Aug 2020 02:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 28 Aug 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Double Murder: Police considers the dispute in the purchase and sale of illegal materials
घटनास्थल पर रोते-बिलखते ट्राली चालक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी शहर के चौकाघाट क्षेत्र के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में शुक्रवार सुबह काली मंदिर के पास दिनदहाड़े बदमाशों की गोली का शिकार हुआ हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस जरायम जगत में अभिषेक सिंह हनी के गिरोह के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद अभिषेक वकालत करने के साथ ही अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने लगा था। अभिषेक के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत खजुरी में 9 अगस्त 2017 की देर रात भभुआ के गिट्टी-बालू युवा व्यापारी मोहम्मद आसिफ अंसारी उर्फ पिंकू (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपने दोस्त अधिवक्ता अभिषेक सिंह के घर ठहरे पिंकू के सिर, गर्दन और सीने पर करीब से चार गोली मारी गई है। मौके से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए।
विज्ञापन


अभिषेक ने तब कहा था कि पुरानी रंजिश में पूर्व में इनामी बदमाश रहे अभिषेक सिंह उर्फ हनी और विवेक सिंह कट्टा उसकी हत्या करने आए थे लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं, पिंकू के पिता मोहम्मद नसीम अंसारी ने कहा कि अधिवक्ता बताए कि हत्या कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के मकानों के सात सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से अधिवक्ता के घर की गली से अलग-अलग दिशा में भाग रहे चार युवकों की तस्वीरों  के सहारे क्राइम ब्रांच और चार थानेदार जांच में जुटे हैं। मकबूल आलम रोड स्थित खजुरी निवासी अधिवक्ता अभिषेक के अनुसार लगभग आठ महीने पहले उनके एक दोस्त के माध्यम से पिंकू से उनकी दोस्ती हुई थी। गिट्टी-बालू के व्यापार के सिलसिले में अक्सर वाराणसी आने वाला पिंकू उनके घर आता-जाता रहता था।

गंभीर घायल दीपक लड़ रहा जिंदगी की जंग

वारदात में गंभीर रूप से घायल और एक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा दीपक गौड़ के रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है, जो पेट में धंस गई है और दोनों पैर सेंसलेस हो गए हैं। दीपक चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल निवासी है। पांच साल पहले प्रेम विवाह करके यह शिवपुर के नेपालीबाग में अकेले रहता है। पिता रामअवध का पांच साल पहले निधन हो चुका है। मां सुशीला देवी और भाई दिलीप एक साथ रहते हैं । भाई दिलीप चावल का कारोबारी है। अलीनगर पुलिस भाई को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

ट्रॉली चालक के परिजनों ने लगाया जाम

चौकाघाट में बदमाशों की गोली के शिकार हुए बाल्मीकि के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। परिजनों के अनुसार, बाल्मीकि दो लड़कियों और एक लड़के का पिता था। बाल्मीकि की हत्या के बाद अब उसकी बीबी और बच्चे किसके सहारे गुजर-बसर करेंगे। सभी आला अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मुआवजे की मांग करने लगे। फिलहाल सड़क जाम है और प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed