फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi double murder case choukaghat: 25 thousand Prize crook arrested involved in double murder case

वाराणसी: डबल मर्डर केस में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, शूटर का अभी कोई सुराग नहीं

Mon, 28 Sep 2020 02:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Sep 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Varanasi double murder case choukaghat: 25 thousand Prize crook arrested involved in double murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौकाघाट स्थित काली जी मंदिर के पास 28 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी और 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जैतपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी रवि प्रताप सिंह कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस और चौकाघाट निवासी ट्राली चालक बाल्मीकि गौड़ की हत्या में शामिल था। दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन



पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि मुखबिर से सुबह सूचना मिली कि मूल रूप से आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव निवासी रवि प्रताप सिंह अपने अशोक बिहार कॉलोनी स्थित घर पर आया है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय को साथ में लेकर पुलिस टीम ने रवि प्रताप के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi double murder case choukaghat: 25 thousand Prize crook arrested involved in double murder case
चेक शर्ट में चंदौली का दीपक, और उससे लिपटा हुआ घायल प्रिंस। - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में रवि प्रताप ने बताया कि विवेक सिंह कट्टा की अभिषेक सिंह प्रिंस से पुरानी दुश्मनी थी। प्रिंस ने विवेक के ऊपर 2013 में जानलेवा हमला किया था। तभी से विवेक सिंह कट्टा और अभिषेक सिंह प्रिंस के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी।

विवेक सिंह कट्टा ने 21 अगस्त को जौनपुर के जलालपुर निवासी प्रभाकर उपाध्याय के गांव में ट्यूबेल पर प्रिंस के हत्या की योजना बनाई। जिसमें रवि प्रताप और विवेक सिंह कट्टा के अलावा विजेंद्र सिंह बब्बू, हेमंत सिंह, अतुल विश्वकर्मा, शाश्वत सिंह, नवीन सिंह समेत गोली मारने वाला शूटर शामिल था। प्रिंस की हत्या की योजना बनाने के बाद सभी गणेशपुर, तरना में एक फ्लैट पर इकट्ठे हुए।

घटना वाले दिन अतुल विश्वकर्मा अपाचे बाइक और विजेंद्र सिंह बब्बू सुपर स्प्लेंडर बाइक व विवेक सिंह कट्टा, हेमंत सिंह, और रवि स्विफ्ट गाड़ी से मकबूल आलम रोड स्थित अभिषेक सिंह प्रिंस के घर के बाहर पहुंचे। प्रिंस जब अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला तो सभी उसके पीछे लग गए।

रास्ते में शूटर कार से उतरकर विजेंद्र सिंह बब्बू की गाड़ी पर बैठ गया और चौकाघाट काली जी मंदिर के पास मौका पाकर शूटर द्वारा अभिषेक सिंह प्रिंस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें ट्राली चालक की भी गोली लगने से मौत हो गई और प्रिंस का साथी घायल हो गया। रवि प्रताप सिंह से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी विवेक सिंह कट्टा के द्वारा जौनपुर जिला न्यायालय में एक पुराने मामले में सरेंडर करने के बाद बड़ागांव निवासी हेमंत सिंह और जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र निवासी विजेंद्र सिंह बब्बू ने भी वाराणसी जिला न्यायालय में पहले ही समर्पण कर दिया है। वहीं इस मामले में शामिल 25 हजार के इनामी रवि प्रताप सिंह को जैतपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

इन सारे दांव पेच और पुलिसिया कार्रवाई के बीच घटना को एक माह बीत गया और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर को अब तक चिह्नित नहीं किया जा सका है। घटना में शामिल आरोपियों से पूछताछ करने के बाद भी अभिषेक सिंह प्रिंस समेत ट्राली चालक बाल्मीकि गौड़ की हत्या करने और प्रिंस के साथी को गोली मारने अज्ञात शूटर के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।

वहीं चर्चा है कि पुलिस के हाथ घटना के बाद कुछ फोटोग्राफ लगे हैं। जिसमें विवेक सिंह कट्टा और कुछ पुलिस वालों के बीच संदिग्ध शूटर भी मौजूद हैं। हालांकि फोटोग्राफ के संबंध में पुलिस कुछ भी करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed