{"_id":"5ea03d078ebc3e90a9390c23","slug":"varanasi-doctor-sent-to-us-president-trump-badly-troubled-by-corona-epidemic-wrote-in-the-letter-better-than-mask-use","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से बुरी तरह परेशान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को वाराणसी के डॉक्टर ने भेजा गमछा, पत्र में लिखा-मास्क से अच्छा है, उपयोग करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी से बुरी तरह परेशान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को वाराणसी के डॉक्टर ने भेजा गमछा, पत्र में लिखा-मास्क से अच्छा है, उपयोग करें
Wed, 22 Apr 2020 06:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
गमछे के साथ डॉक्टर उत्तम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से जूझ रहे देशों के नेताओ संग कदम से कदम मिलाकर चल रहे वाराणसी के सांसद एव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में गमछे को मास्क की ही तरह से उपयोगी मानते हुए उपयोग करने की जबसे अपील की है, तब से हर बनारसी गमछे को बखूबी उपयोग कर रहा है।
विज्ञापन
पीएम की अपील से प्रेरणा लेकर वाराणसी के दिव्यांग बंधु डॉक्टर उत्तम ओझा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बनारसी गमछा भेजा है। साथ ही एक पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि इस गमछे का प्रयोग करें यह मास्क से अच्छा है।
विज्ञापन
पत्र में लिखा है कि भारत अमेरिका का मित्र देश है इसलिए संकट के समय में हम आपके साथ हैं तथा मृतक अमेरिकी लोगों के प्रति हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि ट्रंप जी को भी इस गमछे का प्रयोग करना चाहिए। गमछा पूरी तरह से सुरक्षित है यह सूती और खादी का गमछा मास्क से कहीं बेहतर है और पूरी तरह से यहां सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति को भेजा गया पत्र
- फोटो : amar ujala
साथ ही उन्होंने यह कहा कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति इसका उपयोग करते हैं तो वाराणसी गमछे को एक विश्वव्यापी मान्यता प्रदान होगी। गमछा बनारस का एक परंपरागत वस्त्र हें और वाराणसी के लोग इस गमछे का प्रयोग विभिन्न कार्यों में करते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका के राष्ट्रपति इसे सकारात्मक रूप से लेंगे तथा इसका प्रयोग करेंगे यदि अमेरिका गमछे का आर्डर देता है तो वाराणसी से गमछा उनको भेजा जाएगा। अमेरिका में वैसे भी मास्क की कमी है जिसको वह गमछे को मंगा कर पूरा कर सकते हैं। उन्होंने गमछे को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप को भेजा है जिसकी पार्सल स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री वाराणसी से कर दी गई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका के राष्ट्रपति इसे सकारात्मक रूप से लेंगे तथा इसका प्रयोग करेंगे यदि अमेरिका गमछे का आर्डर देता है तो वाराणसी से गमछा उनको भेजा जाएगा। अमेरिका में वैसे भी मास्क की कमी है जिसको वह गमछे को मंगा कर पूरा कर सकते हैं। उन्होंने गमछे को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप को भेजा है जिसकी पार्सल स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री वाराणसी से कर दी गई है।