Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DNA analysis reveals 900-year-old roots of the Rohingya community major finding in BHU research

वाराणसी: डीएनए जांच से सामने आई रोहिंग्या समुदाय की 900 साल पुरानी जड़ें, बीएचयू के शोध में बड़ा खुलासा

Tue, 17 Nov 2026 10:31 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 10:31 PM IST
सार

बीएचयू और ढाका विश्वविद्यालय के संयुक्त शोध में 2217 डीएनए सैंपल के विश्लेषण से रोहिंग्या समुदाय की करीब 900 साल पुरानी दक्षिण एशियाई आनुवंशिक जड़ों और म्यांमार की स्थानीय आबादी से मेलजोल के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
Varanasi DNA analysis reveals 900-year-old roots of the Rohingya community major finding in BHU research
रोहिंग्या समुदाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहिंग्या समुदाय की उत्पत्ति और उनके इतिहास को लेकर चल रही बहस के बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शोध में अहम जानकारी सामने आई है। शोध के मुताबिक, रोहिंग्या समुदाय की आनुवंशिक जड़ें करीब 900 साल पहले दक्षिण एशिया, विशेषकर वर्तमान बांग्लादेश के पूर्वी हिस्से से जुड़ी थीं। म्यांमार के अराकान (वर्तमान रखाइन) क्षेत्र में बसने के बाद स्थानीय आबादी के साथ संपर्क से उनके डीएनए में भी बदलाव आया। बीएचयू के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में 2217 डीएनए सैंपल का विश्लेषण किया गया।

विज्ञापन


शोध में रोहिंग्या समुदाय के डीएनए में 41 फीसदी दक्षिण-पूर्वी एशियाई और 59 फीसदी बांग्लादेशी आनुवंशिक संबंध पाए गए। वहीं, पड़ोसी बांग्लादेशी मुस्लिम आबादी में दक्षिण-पूर्वी एशियाई आनुवंशिक हिस्सेदारी 31 फीसदी मिली। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह अंतर म्यांमार की स्थानीय आबादी के साथ लंबे समय तक हुए आनुवंशिक मेलजोल को दर्शाता है।
विज्ञापन


900 साल पुराने इतिहास के मिले आनुवंशिक संकेत
शोधकर्ताओं के अनुसार, करीब 701 से 974 साल पहले रोहिंग्या समुदाय के पूर्वज म्यांमार के अराकान क्षेत्र में जाकर बसे थे। वहां स्थानीय बर्मी आबादी के साथ संपर्क और मेलजोल के कारण उनके आनुवंशिक स्वरूप में बदलाव आया। शोध में रोहिंग्या आबादी के हाई-रिजॉल्यूशन जीनोम डेटा का भी विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi DNA analysis reveals 900-year-old roots of the Rohingya community major finding in BHU research
BHU Research - फोटो : Amar Ujala

इंडो-आर्यन भाषा से भी मिला संबंध
शोध का नेतृत्व कर रहे बीएचयू के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि रोहिंग्या समुदाय की आनुवंशिक जड़ें दक्षिण एशियाई परिवार से जुड़ी हैं। यह उनकी इंडो-आर्यन भाषा से भी मेल खाता है। उनके मुताबिक, डीएनए विश्लेषण से समुदाय के ऐतिहासिक विकास और अलग-अलग आबादी के साथ हुए संपर्क को समझने में मदद मिलेगी।

बर्मी आबादी के साथ हुआ आनुवंशिक मेल
शोध के सह-प्रथम लेखक एवं प्रमुख शोधकर्ता प्रज्ज्वल प्रताप सिंह ने बताया कि अध्ययन में अत्याधुनिक जेनेटिक सॉफ्टवेयर और सांख्यिकीय मॉडल का इस्तेमाल किया गया। विश्लेषण में रोहिंग्या समुदाय के भीतर म्यांमार की बर्मी आबादी से आनुवंशिक प्रवाह के संकेत मिले हैं। यही विशेषता उन्हें पड़ोसी बांग्लादेशी समुदायों से अलग करती है।
 

स्वास्थ्य संबंधी अध्ययन में भी मिलेगी मदद
बेल्जियम के केयू ल्यूवेन से जुड़े शोधकर्ता डॉ. अजय कुमार पाठक ने बताया कि दुनिया भर के जीनोम सैंपल से तुलना करने पर रोहिंग्या समुदाय का आनुवंशिक स्वरूप एक विविध आबादी के रूप में सामने आया। वहीं, ढाका विश्वविद्यालय की प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर नूरून नाहर गाजी सुल्ताना ने कहा कि अध्ययन का उद्देश्य केवल समुदाय का इतिहास समझना नहीं, बल्कि उसके स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं का अध्ययन करना भी था।

शोध में बीएजी 3, आईटीपीआर 3 और एसएनएपी 91 जैसे जीनों में बदलाव का भी उल्लेख किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन निष्कर्षों से समुदाय की आनुवंशिक विविधता और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को समझने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed