फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM yogeshwar ram mishra transfer

वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र का ट्रांसफर, इस युवा अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

Sun, 24 Jun 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Jun 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Varanasi DM yogeshwar ram mishra transfer
नए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र का तबादला शनिवार शाम हो गया।  उनकी जगह कानपुर नगर के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह लेंगे।
विज्ञापन


बनारस के करीब 20 महीने के कार्यकाल में जिलाधिकारी के रूप में योगेश्वर राम मिश्र के सामने कई चुनौतियां आई। हालांकि उनके तबादले को पिछले महीने हुए फ्लाईओवर हादसे में प्रशासन की भूमिका और विकास परियोजनाओं के पिछड़ने से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार में 21 अक्तूबर 2016 को योगेश्वर राम मिश्र बतौर जिलाधिकारी वाराणसी में नियुक्त किए गए थे। इस दौरान कई चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को भी बेहतर किया। इस दौरान राज्य और केंद्रीय परियोजनाओं को भी पूरी गति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 महीने के कार्यकाल में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की छवि बेहद मजबूत रही। अचानक हुए तबादले को लेकर प्रशासनिक महकमे में अलग अलग चर्चा है। उधर, कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर बनारस आ रहे नए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के सामने कई चुनौतियां होंगी।

पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते वीआईपी मूवमेंट और विकास योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता होगी। बनारस के विकास को लेकर तैयार हुए खाके में भी खुद को साबित करना होगा।


नवनियुक्त जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अमर उजाला को बताया कि शासन की मंशा के अनुरुप विकास कार्यो को गति देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मूलरुप से मथुरा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह वर्ष 2005 बैच के आईएएस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed