फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi DM will teach students once a week

हफ्ते में एक दिन बच्चों को पढ़ाएंगे वाराणसी के डीएम,अपने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण

Thu, 29 Jun 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
varanasi DM will teach students once a week
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज परिसर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया। विद्यालय में गंदगी देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और बीएसए को साफ-सफाई कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी से वार्ता कर परिसर में पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि सप्ताह में एक दिन कम से कम एक घंटा वह स्वयं बच्चों को पढ़ाएंगे।  
विज्ञापन


विद्यालय की पेंटिंग कराने को भी कहा। बीएसए को निर्देशित किया कि विद्यालय में जिन चीजों की जरूरत है उसका बजट सीएसआर फं ड से दिलाने को कहा। विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में अपेक्षाकृत कम बच्चों के पंजीयन पर आश्चर्य जताया और क्षेत्र के अन्य बच्चों का दाखिला कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। बता दें कि डीएम ने एलटी कालेज परिसर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय को मंगलवार को गोद लिया था।


इस पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र हैं जबकि प्राथमिक विद्यालय में कुल दो अध्यापक कार्यरत हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं में कुल नौ तथा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच  तक की कक्षाओं में कुल 44 छात्र पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed