फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM S Rajlingam stopped salary of seven officers including Deputy Director Tourism and DPRO

Varanasi News: डीपीआरओ समेत सात अफसरों पर गिरी गाज, डीएम ने वेतन रोकने का दिया निर्देश; मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
सार

डीएम की समीक्षा बैठक में सोमवार को उपनिदेशक पर्यटन और डीपीआरओ सहित सात अफसरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। ये कार्रवाई विकास परियोजनाओं में लापरवाही पर की गई। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।

विज्ञापन
Varanasi DM S Rajlingam stopped salary of seven officers including Deputy Director Tourism and DPRO
समीक्षा बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा सोमवार को डीएम एस राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की है। डीएम ने लापरवाही पर उपनिदेशक पर्यटन और डीपीआरओ सहित सात अफसरों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। स्पष्टीकरण भी मांगा है। 30 विभागों की 85 योजनाओं की समीक्षा में 48 को ए प्लस ग्रेड मिला है।

विज्ञापन


जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा शुरू हुई तो पता चला कि एक्सईएन बिना बताए गायब हैं। इसी तरह ग्राम पंचायतों की समीक्षा में प्रगति खराब पाई गई। पिछले महीने की अपेक्षा इस बार महज दो फीसदी प्रगति मिली है। इस पर डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की खराब गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उपनिदेशक पर्यटन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं में लगातार गुणवत्ता की शिकायत का मामला सामने आया। प्रोजेक्ट मैनेजर समीक्षा बैठक में भी नहीं आए। इससे नाराज जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा है। एक दिन का वेतन भी रोका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Varanasi DM S Rajlingam stopped salary of seven officers including Deputy Director Tourism and DPRO
समीक्षा बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सड़कों के निर्माण में देरी पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड और सीडी-वन एक्सईएन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। दोनों अफसरों का एक-एक दिन का वेतन भी रोका गया है। राजकीय निर्माण निगम के विकास परियोजनाओं में भी लापरवाही मिली है। समीक्षा बैठक में लगातार नहीं आने के आरोप में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोका गया है। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु नागपाल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

समाधान दिवस में आईं 91 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण
समाधान दिवस पर डीएम एस राजलिंगम ने सोमवार को पिंडरा तहसील में शिकायतें सुनीं। इस दौरान 91 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि बाकी सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण हो। राजस्व से संबंधित मामलों में अधिकारी मौके पर जाकर ही जांच करें। कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन समस्याओं को गंभीरता से लें और अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed