फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi dm office news

लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोका

Sat, 29 Aug 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
varanasi dm office news
आइजीआरएस पोर्टल, कोर्ट केस, मजिस्ट्रियल जांच सहित अन्य आयोग से जुड़े मामलों का निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। इसके अलावा बैठक से गायब रहने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। कैंप कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विभिन्न आयोगों द्वारा मिले 19 प्रकरणों को अब तक लंबित रखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी की और एक महीने से अधिक समय तक किसी भी मामले को लंबित ना रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, नगर निगम और जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। महिला आयोग के प्रकरण की समीक्षा के दौरान बिजली विभाग में लंबे समय से एक मामला लंबित होने पर जिलाधिकारी ने 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर 31 अगस्त तक रिपोर्ट नहीं दी जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। न्यायालयों में प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में अब तक शपथपत्र दाखिल नहीं किया गया है, ऐसे कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। आईजीआरएस पर मिली शिकायतों का निस्तारण समय से न करने के मामले में तहसीलदार राजातालाब, अधिशासी अभियंता जल निगम, चिकित्सा प्रभारी आराजी लाइन, वाणिज्य कर अधिकारी और मंडी परिषद के अधिकारियों को नोटिस जारी करने, सिंचाई विभाग-पीसीएफ से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण 31 अगस्त तक करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि जिन विभागों में लंबित मामलों का निस्तारण पूरी तरीके से नहीं हो जाएगा, उनका वेतन नहीं जारी किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed