{"_id":"6471c3da66393db0e5085ca4","slug":"varanasi-dm-inspected-the-khelo-india-university-games-said-arrangements-should-be-made-for-the-players-to-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: DM ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का किया निरीक्षण, बोले- खिलाड़ियों के खाने-पीने की हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: DM ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का किया निरीक्षण, बोले- खिलाड़ियों के खाने-पीने की हो व्यवस्था
Sat, 27 May 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 27 May 2023 02:18 PM IST
सार
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत बीएचयू आईआईटी के रमेश श्रीनिवास स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में चल रहे कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों और उनके कोच को खाने-पीने व रहने आदि की समस्त व्यवस्था समुचित तरीके से सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
Varanasi: DM ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के साथ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत बीएचयू आईआईटी के रमेश श्रीनिवास स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में चल रहे कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों और उनके कोच को खाने-पीने व रहने आदि की समस्त व्यवस्था समुचित तरीके से सुनिश्चित कराएं। कोई कमी न होने पाए। उन्होंने खिलाड़ियों से भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Khelo India: वाराणसी में पहले दिन महिला पहलवानों का 'दंगल', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने इवेंट ऑर्गनाइजर को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप की जाएं। उन्होंने मौके पर एक-दो जगह बैरिकेडिंग कराए जाने का भी निर्देश दिया। बताते चलें कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत बीएचयू आईआईटी के रमेश श्रीनिवास स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में 26 से 29 मई तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 234 पहलवान 68 यूनिवर्सिटी से एक-एक कोच के साथ आए हुए हैं।
विज्ञापन