फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India: 'Dangal' of women wrestlers begins on first day in Varanasi, Khelo India University Games begins

Khelo India: वाराणसी में पहले दिन महिला पहलवानों का 'दंगल', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज

Sun, 28 May 2023 07:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 07:32 AM IST
सार

वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत हो गई है।पहले दिन यानी शुक्रवार को टेक्निकल कॉन्फ्रेंस के बाद पहलवानों के दस्तावेज की जांच हुई। शनिवार सुबह आठ बजे से 10 भार वर्ग के महिला और पुरुष पहलवानों का वजन हुआ। 

विज्ञापन
Khelo India: 'Dangal' of women wrestlers begins on first day in Varanasi, Khelo India University Games begins
वाराणसी में पहले दिन महिला पहलवानों का 'दंगल' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पहले दिन खेलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन यानि शुक्रवार को टेक्निकल कॉन्फ्रेंस के बाद पहलवानों के दस्तावेज की जांच हुई। शनिवार सुबह आठ बजे से 10 भार वर्ग के महिला और पुरुष पहलवानों का वजन हुआ। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Vande Bharat: आठ कोच की वंदेभारत छह घंटे में तय करेगी हावड़ा का सफर, PM Modi दिखा सकते हैं हरी झंडी
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को पदक वितरण का पूर्वाभ्यास किया गया। 20 रेफरियों ने बैठक की। इसके बाद आठ भार वर्ग में चार फ्री स्टाइल के 57, 70, 79 और 97 चार ग्रीको रोमन के 60, 67,77 और 82 किलो व महिला वर्ग के 50 और 55 किलो भार के पहलवानों की वैधता की जांच की गई। इसके बाद पहलवानों ने पहले तल पर बने हॉल में वॉर्मअप किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फूड कोर्ट का दायरा बढ़ाया

खेल आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों समेत अन्य लोगों के खाने-पीने की लिए बनाए गए फूड कोर्ट में कम जगह होने पर परेशानी हुई। इसे देखते हुए फूड कोर्ट का दायरा शुक्रवार को बढ़ाया गया।

12 स्टॉलों पर ओडीओपी की लगेगी प्रदर्शनी

एक जिला एक उत्पाद के तहत प्रदर्शनी के लिए आयोजन स्थल के पास 12 स्टॉल बनाए गए हैं। यहां खिलाड़ी गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने, रेशमी वस्त्रों से रूबरू होंगे।

पहचान पत्र के लिए दौड़ते रहे खिलाड़ी और प्रशिक्षक

भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से जारी पहचानपत्र न होने से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएचयू की एक शिक्षिका पूरे दिन ऊपर से नीचे साई के कार्यालय में पहचान पत्र के लिए चक्कर काटती रही। इसी तरह कई विश्वविद्यालय के टीम प्रबंधकों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed