फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi DM caught a student without helmet and earphone

बिना हेलमेट और ईयरफोन लगाए छात्र पर डीएम की पड़ी नजर, कराया चालान

Fri, 04 Aug 2017 11:06 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 04 Aug 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
varanasi DM caught a student  without helmet and earphone
varanasi dm - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के एक छात्र को आज सुबह बिना हेलमेट लगाए और ईयरफोन लगाकर म्यूजिक सुनते हुए बुलेट चलाना महंगा पड़ गया। उस छात्र पर वाराणसी जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की नजर पड़ गई। उन्होंने उस छात्र को पकड़ा  और पुलिस वालों से उसका चालान करा दिया।
विज्ञापन


घटना सुबह पौने नौ बजा की है जब डीएम अपने आवास से कार्यालय ज रहे थे। तभीकचहरी स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पास शिवपुर के कांशीराम आवास निवासी सलमान खुर्शीद बिना हेलमेट लगाए कान में इयरफोन लगाकर बाइक चलाते हुए जा रहा था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की उस पर नजर पड़ते ही उन्होंने अपनी गाड़ी से बाइक के पास जाकर रुकने का इशारा किया। डीएम ने सलमान खुर्शीद के कान के इयरफोन को निकाला और अपनी कान में लगा कर सुना, तो उसमें म्यूजिक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने छात्र से पूछा कि बाइक चलाते वक्त हेलमेट क्यों नहीं पहने हो और ईयरफोन से गाना क्यों सुन रहे हो। इससे दुर्घटना हो सकती है और तुम्हारी गलती से दूसरे लोग भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

जिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर कचहरी चौकी इंचार्ज को तलब किया और बिना हेलमेट लगाए और कान में ईयरफोन लगाकर वाहन चलाए जाने के आरोप में बाइक का चालान करा दिया।


बता दें कि पूरे प्रदेश में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed