फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi divyanga aastha completed studies by lying on bed became graphics designer 

हौसले के सामने दिव्यंगता नतमस्तक: बनारस की आस्था ने बिस्तर पर लेट कर पूरी की पढ़ाई, बनीं ग्राफिक्स डिजाइनर

Sat, 29 Jan 2022 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 Jan 2022 12:37 PM IST
विज्ञापन
Varanasi divyanga aastha completed studies by lying on bed became graphics designer 
आस्था। - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में सिर्फ एक ही विकलांगता है और वह है नकारात्मक सोच। इस बात को सच साबित कर न सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं काशी की आस्था। हौसले और हिम्मत से इन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता को कमजोरी नहीं बनने दी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच हम सबके लिए प्रेरणा का काम करेगी। कुछ ऐसी ही कहानी है रेवड़ी तालाब इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय आस्था की। आस्था की शरीर की हड्डियां 100 जगहों से टूटी हैं।

विज्ञापन


उनके 12 ऑपरेशन भी हो चुके हैं।  2002 में व्हीलचेयर के सहारे आस्था ने किसी तरह इंटर तो पास कर किया, लेकिन कुछ वक्त के बाद उनके शरीर ने जवाब दे दिया। 20 साल से वह बेड पर लेटकर सारे काम करती हैं। बावजूद जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होने के कारण इन्होंने अपना हौसला नहीं छोड़ा। दूरस्थ शिक्षा के जरिये पढ़ाई जारी रखी।
विज्ञापन


कंप्यूटर के जरिये इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली और आज एक ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में काम कर रही हैं। आस्था ने अपने इस हुनर को दूसरों तक पहुंचाने के लिए यूट्यूब चैनल खोला है। साथ ही लोगों को प्रशिक्षण दे रही हैं। यहीं नहीं बिस्तर पर लेटे हुए आस्था लावारिस पशुओं के संरक्षण के लिए भी काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed