फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi division got all the three medals in the girls' triple jump category of regional athletics.

Varanasi News: प्रादेशिक एथलेटिक्स की बालिका वर्ग ट्रिपल जंप के तीनों पदक वाराणसी मंडल को मिले

Sat, 15 Nov 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi division got all the three medals in the girls' triple jump category of regional athletics.
वाराणसी। खेल विभाग और एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित समन्वय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। दूसरे दिन खेले गए बालिका वर्ग के ट्रिपल जंप के तीनों पदक वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने जीते। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल और 2 छात्रावास के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह के मुताबिक ट्रिपल जंप में मेरठ के अभिनव ने स्वर्ण और शक्ति ने रजत जबकि बस्ती के संदेश ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में वाराणसी की जगतनंदिनी ने स्वर्ण, अंकिता ने रजत और अर्पिता ने कांस्य पदक जीता। पांच किमी वॉक रेस में बस्ती के अभिनव ने स्वर्ण, मुरादाबाद के शिवा ने रजत और वाराणसी के विनीत ने कांस्य जीता। वहीं बालिका वर्ग की तीन किमी वॉक रेस में वाराणसी की मंदना ने स्वर्ण, प्रीति ने रजत जबकि लखनऊ की अंशिका को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

400 मीटर हर्डल में बरेली के महित शर्मा ने स्वर्ण, गोरखपुर के आदित्य सिंह ने रजत और वाराणसी के श्रवण ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में वाराणसी की आर्या सिंह ने स्वर्ण, बरेली की दीपू सिंह ने रजत और वाराणसी की वंदना ने कांस्य पदक जीता। हैमर थ्रो में चित्रकूट के किशन ने स्वर्ण, मुरादाबाद के प्रिंस ने रजत और कृष्णा ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में वाराणसी की ऋचा यादव ने स्वर्ण, मुरादाबाद की अनुष्का ने रजत और चित्रकूट की साक्षी ने कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में मुरादाबाद के मोहम्मद पियाजुल ने स्वर्ण, आज़मगढ़ के शौर्य सिंह ने रजत और अलीगढ़ के अभिषेक चाहर को कांस्य मिला। बालिका वर्ग में प्रयागराज की सुहानी सिंह ने स्वर्ण, कीर्ति ने रजत जबकि अलीगढ़ की सलोनी ने कांस्य जीता। पोल वॉल्ट में वाराणसी के नीरज यादव ने स्वर्ण, वाराणसी छात्रावास के शिखर ने रजत और रजत पांडेय ने कांस्य जीता।

2 किमी स्टिपलचेज में बस्ती के शिवकुमार ने स्वर्ण, आज़मगढ़ के सचिन ने रजत और वाराणसी के नितिन ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में अयोध्या की प्रीति यादव ने स्वर्ण, वाराणसी की संध्या ने रजत और मुरादाबाद की अदिति ने कांस्य जीता। 200 मीटर दौड़ में गोरखपुर के उमेश साहनी ने स्वर्ण, वाराणसी के प्रेम कुमार ने रजत और सहारनपुर के अर्नव शर्मा ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में अयोध्या की गीता यादव ने स्वर्ण, गोरखपुर की सृष्टि मौया ने रजत और बस्ती की ज्योति ने कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed