फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi District Jail Superintendent Dr. Umesh transfer to sonbhadra after accused by Deputy Jailor

UP: डिप्टी जेलर के आरोपों से घिरे जिला कारागार के अधीक्षक डॉ. उमेश हटाए गए, डीजी के आदेश पर हुआ तबादला

Wed, 19 Mar 2025 09:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

डिप्टी जेलर के आरोपों से घिरे जिला कारागार के अधीक्षक डॉ. उमेश का तबादला सोनभद्र में किया गया। वहीं सोनभद्र जिला कारागार के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को वाराणसी जिला कारागार के अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन
Varanasi District Jail Superintendent Dr. Umesh transfer to sonbhadra after accused by  Deputy Jailor
डॉ. उमेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से संबद्ध की गईं जिला कारागार वाराणसी की डिप्टी जेलर मीना कनौजिया के आरोपों पर डीजी (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) पीवी रामा शास्त्री ने मंगलवार को सख्त रुख अख्तियार किया। डीजी कारागार के आदेश से मंगलवार को वाराणसी जिला कारागार के अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया। 

विज्ञापन


डॉ. उमेश को सोनभद्र जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, सोनभद्र जिला कारागार के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को वाराणसी जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया है। डिप्टी जेलर मीना कनौजिया ने डॉ. उमेश पर प्रताड़ना और अभद्रता का आरोप लगाते हुए गत शनिवार को वीडियो और शिकायती पत्र जारी किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने पूरे मामले में शासन से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद डिप्टी जेलर को प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल से संबद्ध कर दिया गया था। मामले की जांच नैनी सेंट्रल जेल की अधीक्षक अमिता दूबे के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय समिति को दी गई है। यह टीम जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी जेलर ने मंगलवार को भी जिला कारागार परिसर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि जब से उमेश सिंह यहां तैनात हुए हैं, तब से जिला कारागार भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। साल भर से कारागार अधीक्षक उन्हें परेशान कर रहे हैं। 

कारागार अधीक्षक के रवैये और तौर-तरीके को देखते हुए उन्हें अपनी और अपने परिजनों की जान को खतरा महसूस हो रहा है। डिप्टी जेलर ने बताया कि 20 मार्च को मुख्यालय में उन्हें, डिप्टी जेलर रत्न प्रिया और फॉर्मासिस्ट आनंद मोहन मिश्रा को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

सरकार अब बैकफुट पर - अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी कारागार के जेल अधीक्षक उमेश सिंह के तबादले और डीजी मुख्यालय द्वारा विभागीय जांच के फैसले पर खुशी जताई। कहा सरकार अब बैकफुट पर है। यहां अन्याय, उत्पीड़न के खिलाफ हर लड़ाई लड़नी है। डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed