Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi district administration gave notice to four establishments of Vishal Mega mart

Varanasi: विशाल मेगामार्ट के खिलाफ एक्शन, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस; बिना रेंट एग्रीमेंट के चला रहे थे व्यवसाय

Thu, 25 Jan 2024 10:21 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Jan 2024 10:21 AM IST
सार

बिना रेंट लीज के संचालित हो रहे चारों प्रतिष्ठानों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशाल मेगामार्ट को नोटिस जारी किया गया है। जांच में सामने आया है कि विशाल मेगामार्ट के भोजूबीर स्थित प्रतिष्ठान की लीज वर्ष 2022 में समाप्त हो चुकी है।   

विज्ञापन
Varanasi district administration gave notice to four establishments of Vishal Mega mart
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशाल मेगामार्ट के कई प्रतिष्ठान (स्टोर) शहर में बिना रेंट एग्रीमेंट के चलते पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने चार प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में किराए के हिसाब से लीज डीड को पंजीकृत करवाकर स्टांप शुल्क की अदायगी करने को कहा है।

विज्ञापन


यह है मामला
बिना रेंट एग्रीमेंट के शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित विशाल मेगामार्ट के चार प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की जांच में सामने आया है कि विशाल मेगामार्ट के भोजूबीर स्थित प्रतिष्ठान की लीज वर्ष 2022 में समाप्त हो चुकी है। जबकि लहरतारा, शिवपुर तरना और चितईपुर के प्रतिष्ठानों की लीज हुई ही नहीं। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने मौके पर जाकर मुआयना किया। इसमें चारों प्रतिष्ठान बिना रेंट लीज के संचालित हो रहे हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी (राजस्व/वित्त) वंदिता श्रीवास्तव ने विशाल मेगामार्ट को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


इनफिनिटी रिटेल से मिला 34 लाख का राजस्व
बिना रेंट लीज पंजीकरण के संचालित होने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अन्य कई प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। जिला प्रशासन की जांच में बाबतपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित इनफिनिटी रिटेल लिमिटेड भी बिना रेंट लीज पंजीकरण के चलता मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर वार्ता की तो प्रतिष्ठान संचालक ने एग्रीमेंट का पंजीकरण कराया। इससे 34 लाख 6100 रुपये का स्टांप शुल्क जिला प्रशासन को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed