फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Dead body of milk seller found on railway track, only son of parents

वाराणसीः दूध विक्रेता का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, मां-बाप का था इकलौता बेटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 03 Jul 2021 02:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 02:14 PM IST
सार

चोलापुर थानाक्षेत्र के बसांव (भोपापुर) गांव निवासी दूध विक्रेता भानु प्रताप शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपनी बाइक से दूध बेचने शहर गया था। परिजन इंतजार करते रहे लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे तभी शनिवार सुबह सूचना मिली की भानु प्रताप का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

विज्ञापन
Varanasi: Dead body of milk seller found on railway track, only son of parents
दूध विक्रेता का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में दल्लीपुर गांव के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसी ट्रेन से कटने के कारण युवक की मौत हुई थी। आसपास के ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।  मृतक की पहचान दूध विक्रेता भानु प्रताप के तौर पर हुई। वह शुक्रवार की सुबह 11 बजे से लापता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोलापुर थानाक्षेत्र के बसांव (भोपापुर) गांव निवासी दूध विक्रेता भानु प्रताप शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपनी बाइक से दूध बेचने शहर गया था। परिजन इंतजार करते रहे लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे तभी शनिवार सुबह सूचना मिली की भानु प्रताप का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। युवक की बाइक भी रेलवे ट्रैक के पास ही खड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। भानू प्रताप की मौत के बाद उसकी पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed