{"_id":"647ad41bb5a10a40380d9a26","slug":"varanasi-dead-body-of-a-person-found-hanging-from-a-tree-near-the-house-was-troubled-for-many-days-police-o-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: घर के पास पेड़ से लटकता मिला शख्स का शव, काफी दिनों से चल रहा था परेशान, मौके पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: घर के पास पेड़ से लटकता मिला शख्स का शव, काफी दिनों से चल रहा था परेशान, मौके पर पुलिस
Sat, 03 Jun 2023 11:18 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:18 AM IST
सार
वाराणसी में खेवशीपुर के लाल पटेल (48 वर्ष) ने अपने घर से सौ मीटर दूर एक बगीचे में शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोग बगीचे में.पहुंचे और लटकते हुए शव को.देखकर मृतक के घर सूचना दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को.पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाईल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव में शनिवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ से लटकर एक अधेड़ ने जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur: पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंका, घर में लगा दी आग, दो शव निकाले गए
विज्ञापन
खेवशीपुर के लाल पटेल (48 वर्ष) ने अपने घर से सौ मीटर दूर एक बगीचे में शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोग बगीचे में.पहुंचे और लटकते हुए शव को.देखकर मृतक के घर सूचना दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को.पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव के.लोगों ने बताया की लाल पटेल चार पांच दिनों से किसी बात को.लेकर काफी तनाव में था। कुछ भी पूछने पर बताता नहीं था। मृतक की पत्नी का नाम विद्या देवी है और तीन लड़की और दो लड़के हैं।