फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi dead body found roadside family alleges murder dumping arrived after receiving news accident

वाराणसी: सड़क किनारे युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप; हादसे की सूचना पर पहुंचे थे

Sun, 04 Oct 2026 11:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

लोहता के मोढ़ैला तिराहे के पास 40 वर्षीय सतीश कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को वाहन की टक्कर से मौत की सूचना मिली थी, जबकि परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Varanasi dead body found roadside family alleges murder dumping arrived after receiving news accident
सतीश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोहता थाना क्षेत्र के मोढ़ैला तिराहे के पास शनिवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है, लेकिन परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 40 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र स्व. राधेश्याम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोल्हुआ विनायका, भेलूपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मामले की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, बीती देर रात लोहता पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी मिलने के बाद वह मोढ़ैला तिराहे के पास पहुंचे। वहां उन्होंने अपने बड़े भाई सतीश कुमार का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। उनके अनुसार, सतीश के सिर से लगातार खून बह रहा था।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि सतीश की हत्या करने के बाद शव को मोढ़ैला तिराहे के पास फेंका गया है। इसके बाद घटना को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लोहता थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। हालांकि, परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed