{"_id":"642e65015960f6387602d166","slug":"varanasi-dcp-varuna-zone-aarti-singh-transferred-to-kanpur-husband-anirudh-singh-removed-from-meerut-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: DCP वरुणा जोन आरती सिंह का कानपुर तबादला, पति अनिरुद्ध सिंह भी मेरठ से हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: DCP वरुणा जोन आरती सिंह का कानपुर तबादला, पति अनिरुद्ध सिंह भी मेरठ से हटाए गए
Thu, 06 Apr 2023 07:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:37 PM IST
सार
तीन आईपीएस अफसरों का गुरुवार को तबादला किया गया। 20 लाख रुपये के घूस मांगने के आरोप से आरती सिंह के पति और मेरठ में एसपी देहात के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध सिंह को सीबीसीआईडी में भेजा गया है। वहीं, कानपुर में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात अंकिता शर्मा का तबादला वाराणसी के लिए किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अनिरुद्ध सिंह और आईपीएस आरती सिंह। - फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के तीन आईपीएस अफसरों का गुरुवार को तबादला किया गया। वाराणसी कमिश्नरेट की वरुणा जोन की कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त आईपीएस आरती सिंह का तबादला कानपुर नगर कमिश्नरेट के लिए कर दिया गया। वह अपर पुलिस उपायुक्त बनी हैं। बतौर कार्यवाहक डीसीपी वह वाराणसी कमिश्नरेट में 8 महीने तैनात रहीं।
विज्ञापन
आरती के साथ ही उनके पति व मेरठ में तैनात एसपी ग्रामीण अनिरुद्ध सिंह का भी तबादला हुआ है। उन्हें सीबीसीआईडी लखनऊ में एएसपी की जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, आईपीएस अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन जांच कर रहे हैं। अनिरुद्ध का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पैसे की बात करते दिख रहे थे।
विज्ञापन
यह वीडियो वाराणसी में तैनाती के दौरान का बताया गया। आरोप लगा कि एसीपी चेतगंज रहते हुए अनिरुद्ध ने दुष्कर्म के मामले की जांच की और मामले को रफा-दफा करने के लिए घूस की मांग की थी। इस मामले की जांच हुई और आईपीएस को क्लीन चिट भी मिल गई।
विज्ञापन
इसी वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर आईपीएस अनिरुद्ध सिंह पर घूस मांगने का लगा था आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
बाद में वीडियो वायरल हुआ तो दोबारा जांच कराई जा रही। दूसरी तरफ आरती के खिलाफ भी एक महिला ने फ्लैट का किराया न देने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में शिकायत वापस ले ली गई। यह मामला भी शासन तक पहुंचा था।
आईपीएस अंकिता शर्मा नई अपर पुलिस उपायुक्त
कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात अंकिता शर्मा को वाराणसी का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अंकिता 2018 बैच की आईपीएस हैं। अब तक कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी निभा रही थीं। मूलरूप से राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अंकिता शर्मा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक हैं।