{"_id":"63a96749df94202a700ea7bb","slug":"varanasi-daughter-and-kgmu-student-doctor-shubham-singh-becomes-doctor-gold-medalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू की छात्रा डॉ. शुभम का कमाल, डॉक्टर बन वाराणसी का नाम किया रोशन, गोल्ड मेडल से हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू की छात्रा डॉ. शुभम का कमाल, डॉक्टर बन वाराणसी का नाम किया रोशन, गोल्ड मेडल से हुईं सम्मानित
Mon, 26 Dec 2022 02:50 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 26 Dec 2022 02:50 PM IST
सार
उत्तरप्रदेश के KGMU से पढ़ने वाली डॉक्टर शुभम सिंह ने सरकारी डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने शहर वाराणसी का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
वाराणसी की डॉक्टर शुभम को मिला गोल्ड मेडल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय यानी KGMU के 18वें दीक्षांत समारोह में अधिकतर मेडल बेटियों के खाते में गए हैं। इनमें एमडी ऑब्स एंड गायनी डिपार्टमेंट की डॉ. शुभम सिंह को भी गोल्ड मेडल मिला है। उत्तरप्रदेश की रहने वाली डॉक्टर शुभम सिंह ने सरकारी डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने शहर वाराणसी का नाम भी रोशन किया है। डॉक्टर शुभम फिलहाल मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर तैनात हैं। डॉक्टर शुभम के मुताबिक वह KGMU के क्वीन मेरी अस्पताल में पीजी कर रही थीं और इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। एमडी ऑब्स एंड गायनी डिपार्टमेंट की डॉ. शुभम सिंह को उनके काम के लिए गोल्ड मेडल भी मिला है।
विज्ञापन
गंभीर मरीज को राहत में सबसे ज्यादा खुशी: डॉक्टर शुभम
डॉक्टर शुभम ने कहा कि एक डॉक्टर के रुप में सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती हैं जब किसी गंभीर मरीज को राहत देने में कामयाबी हासिल होती हैं। उनके माता और पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। यही कारण हैं कि वे कहती हैं कि परिवार में सभी को डॉक्टरी पेशे से जुड़ी जिम्मेदारी का अहसास हैं।
विज्ञापन