{"_id":"69ba4b8754784ea149053ceb","slug":"varanasi-dalmandi-market-demolition-campaign-will-active-after-eid-2026-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ईद के बाद दालमंडी में शुरू होगा ध्वस्तीकरण अभियान, 40 से अधिक भवनों की हो चुकी है रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ईद के बाद दालमंडी में शुरू होगा ध्वस्तीकरण अभियान, 40 से अधिक भवनों की हो चुकी है रजिस्ट्री
Wed, 18 Mar 2026 12:22 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:22 PM IST
सार
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान ईद के बाद शुरू होगा। अभी यहां मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। उधर, 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है।
विज्ञापन
दालमंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद के बाद दालमंडी चौड़ीकरण योजना का काम आगे बढ़ेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से अभी केवल मलबा हटवाने का काम जारी है। चौक थाने में खुले पीडब्ल्यू के कैंप कार्यालय में रजिस्ट्री कराने से पहले भवन स्वामी पूछताछ के लिए आ रहे हैं। पूरी गली में 186 भवनों को चिह्नित किया गया है। 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान ईद के बाद होगा। बताया कि ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद सीवर और पेयजल लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। वर्तमान में यहां नीचे गई पानी और सीवर की पाइपलाइन बदली जाएगी। जल निकासी के लिए नगर निगम पुराने ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम पर निर्भर है। उसकी जगह नई ब्रांच लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बेटे ने मां को दी दर्दनाक मौत: ईंट के वार से बाहर आ गई थी शीला की आंख, नाक टूटी, दिमाग तक आई चोट
विज्ञापन
पुराने इलाकों में घर अधिक हैं जो अब कमर्शियल एक्टिविटी में तब्दील हो गए हैं। ये काशी के पक्के महाल यानी पुराने बनारस की गलियों में शुमार है। यहां जटिल सीवर की समस्या का समाधान होगा। यहां आवश्यकता अनुसार सीवर की ब्रांच लाइन के साथ पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। दालमंडी बाजार पूर्वांचल का सबसे बड़ा थोक बाजार है। रोज हजारों करोड़ का व्यापार होता है। 650 मीटर लंबी सड़क को 17 मीटर तक चौड़ा करना है। डक्ट बनाए जाने से लेकर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे।