{"_id":"64325da26a596b581209b5b4","slug":"varanasi-crime-woman-s-half-naked-body-found-serious-injury-marks-on-face-and-stomach-fear-of-rape-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: महिला की अर्धनग्न हाल में मिली लाश, चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: महिला की अर्धनग्न हाल में मिली लाश, चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म की आशंका
Sun, 09 Apr 2023 03:32 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:32 PM IST
सार
वाराणसी में रविवार की सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला के चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
महदेपुर में महिला की अर्धनग्न हाल में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार की सुबह अर्धनग्न हाल में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड को सूचना दी। डॉग स्क्वायड समीप में स्थित एक भट्टे पर जाकर रुक गई। गंभीर चोट लगने के चलते चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया जिससे महिला की शिनाख्त मुश्किल हो रही है। फिलहाल बड़ागांव थाने की पुलिस मृतका की शिनाख्त करवाने के साथ ही जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
संभवतः ईंट भट्टे पर काम करने वाली है महिला
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान भगावन पाल ने बताया कि गांव में स्थित बस्ती से करीब 100 मीटर दूर एक कच्ची सड़क पर करीब 40 वर्षीय महिला की लाश रविवार सुबह में दिखाई दी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला के चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कपड़े अस्त-व्यस्त और दूर-दूर मिलने के चलते संभावना जताई जा रही है कि महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या की गई होगी। हालांकि थानाध्यक्ष बड़ागांव बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के चेहर पर चोट के निशान हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी हो पाएगी। फिलहाल अभी महिला का शिनाख्त करने का प्रयास जारी है। घटनास्थल पर डसीसी गोमती जोन विक्रांत वीर, एसीपी पिंडरा अमित पांडेय भी पहुंचकर लोगों से पूछताछ किए।
संभवतः ईंट भट्टे पर काम करने वाली है महिला
ग्राम प्रधान और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा महिला की हुलिए देखकर यह कहा जा रहा है कि महिला किसी एक भट्टे पर काम करने वाली मजदूर है। ऐसे में पुलिस द्वारा आसपास के ईट भट्ठा के मालिकों को भी सूचना दिया गया है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी हालांकि काफी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद है। जिस तरीके से महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और कच्ची सड़क पर जिस तरीके से खून फैला हुआ है, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि महिला को काफी बेरहमी से मारा गया है। घटनास्थल बस्ती से अधिक दूर नहीं है ऐसे में कई ऐसे सवाल हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।