फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime

गंगा घाट घूमने आई युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

Sun, 31 May 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime
वाराणसी। ब्रह्मनाल क्षेत्र में गंगा घाट घूमने आई युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। प्रकरण को लेकर शनिवार को ब्रह्मनाल निवासी शिवम साहनी के खिलाफ चौक थाने में दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुलिस ने उसे नारी निकेतन में रखवाया है।
विज्ञापन

बलिया जिले के नगरा क्षेत्र की एक युवती वाराणसी सिटी स्टेशन के समीप किराये के मकान में रहती है। युवती के अनुसार, वह शुक्त्रस्वार को ब्रह्मनाल क्षेत्र में गंगा घाट किनारे घूम रही थी। घूमते-घूमते वह मणिकर्णिका घाट के समीप स्थित एक मंदिर के सामने बैठ गई। इसी दौरान शिवम उसके पास आया और पूछा कि किस बात के लिए परेशान हैं। इस पर युवती ने उससे कहा कि भूख लगी है। शिवम ने युवती के खाने का इंतजाम किया और फिर उसे घाटों के किनारे घुमाता रहा। शाम के समय शिवम उसे नाव से गंगा में घुमाया और बातचीत के दौरान ही शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद रात भर उसे शिवम अपने एक दोस्त के घर पर रखा और शनिवार को वापस मणिकर्णिका घाट पर छोड़ कर चला गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed