फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: No action yet in the case of the youth who was burnt alive, shocking revelations by the police

Varanasi Crime: जिंदा जलकर मरे युवक के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं, पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे!

Sat, 06 Jan 2024 11:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 Jan 2024 11:36 AM IST
सार

मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि शुभम को उसकी प्रेमिका या उसके परिजनों ने कॉल कर बेनीपुर स्थित घर बुलाया था। प्रकरण की जांच जारी है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही कोपा का रहने वाला शुभम सेठ  बीते एक जनवरी को बेनीपुर गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका रितिका के घर उससे मिलने आया था।

विज्ञापन
Varanasi Crime: No action yet in the case of the youth who was burnt alive, shocking revelations by the police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेनीपुर गांव में प्रेमिका के घर आग से जल कर अस्पताल में जान गंवाने वाले शुभम सेठ के मामले में पांचवें दिन शुक्रवार को भी चोलापुर थाने की पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि अब तक यही बात सामने आई है कि शुभम सेठ अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर हाथ में चाकू और लाइटर लेकर आया था।

विज्ञापन

मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि शुभम को उसकी प्रेमिका या उसके परिजनों ने कॉल कर बेनीपुर स्थित घर बुलाया था। प्रकरण की जांच जारी है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही कोपा का रहने वाला शुभम सेठ (26) बीते एक जनवरी को बेनीपुर गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका रितिका के घर उससे मिलने आया था। देर शाम रितिका के घर में शुभम आग की लपटों से घिर गया। आनन-फानन रितिका के परिजनों ने आग बुझाई। अस्पताल में शुभम ने कहा कि रितिका और उसके पिता रामवतार यादव ने आग लगाकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था। उपचार के दौरान तीन जनवरी को शुभम की मौत हो गई। शुभम के परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन जनवरी को चोलापुर थाने की पुलिस ने रितिका और उसके मां-बाप सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शुभम के परिजनों ने चोलापुर थाने की पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया था।

विज्ञापन

 

इस संबंध में एसीपी सारनाथ धनंजय मिश्र ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। इस बात की तस्दीक की जा रही है कि आखिरकार शुभम आग की जद में कैसे आया था। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed