{"_id":"601c44db0acef47c16238a34","slug":"varanasi-crime-news-in-hindi-miscreants-firing-attempt-to-rob-saraf-businessman-of-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, जौनपुर के सराफा व्यवसायी को लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, जौनपुर के सराफा व्यवसायी को लूटने का प्रयास
Fri, 05 Feb 2021 12:33 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाराणसी में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। सिंधोरा थाना के गरखड़ा गांव के समीप जौनपुर के एक सराफा व्यवसायी को लूटने की नीयत से बदमाशों ने फायरिंग की। संयोग अच्छा था कि सराफ बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज और पुलिस के सायरन की गूंज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
जौनपुर के केराकत निवासी रत्नाकर वर्मा की चांदमारी भोजूबीर के समीप आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। गरखड़ा गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ब्रेकर के पास सराफ को ओवरटेक कर रोकना चाहा। सराफ बदमाशों की मंशा भांप गए और अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर थोड़ी दूर स्थित बस्ती के समीप पहुंच कर शोर मचाने लगे। इसी दौरान उनको लक्ष्य कर फायरिंग की गई लेकिन वह बच गए और बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस के साथ ही अपने परिचितों को भी दी। इस संबंध में सिंधोरा इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित से जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है कि सराफ के पास नकदी समेत लाखों का माल था। माना जा रहा है कि बदमाश रेकी कर सराफ के पीछे भोजूबीर क्षेत्र से ही लगे थे और सूनसान स्थान देख कर उन्हें लूटने का प्रयास किए।
विज्ञापन