फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi crime news in hindi accused of crores of fraud in coal business in Indonesia arrested

वाराणसी : इंडोनेशिया में कोयले के कारोबार में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Varanasi crime news in hindi accused of crores of fraud in coal business in Indonesia arrested
आरोपी कारोबारी सुयश अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया।

इंडोनेशिया में कोयले के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारियों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र निवासी कारोबारी सुयश अग्रवाल को शुक्रवार की रात सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुयश से पूछताछ के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार सुयश अग्रवाल ने इंडोनेशिया में एक कंपनी खोली थी। उस कंपनी में सुयश ने शहर के कारोबारी उदय राजगड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल और आनंद प्रकाश सहित अन्य को कोयले के कारोबार में तगड़े मुनाफे का आश्वासन देकर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये का निवेश कराया था। समय बीतने के साथ ही जब मुनाफा नहीं मिला तो सभी कारोबारी चिंतित हुए और अपना पैसा वापस मांगने लगे।

विज्ञापन

इस पर पहले तो सुयश ने टालमटोल किया और बाद में पैसा देने से साफ मना कर दिया। सिगरा थाने के इंस्पेक्टर अपराध अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि विवेचना के क्रम में नगर निगम चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने सुयश अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर उसे गिरफ्तार किया है।

थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना प्रचलित है और जिस किसी का नाम भी इस धोखाधड़ी और छल के मामले में सामने आएगा, वह कानूनी कार्रवाई की जद में आएगा। गौरतलब है कि इसी प्रकरण को लेकर शिवपुर और भेलूपुर थाने में भी सुयश अग्रवाल व उसके पिता कुंवर कृष्ण अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उधर, सुयश की गिरफ्तारी की जानकारी पाकर कई सफेदपोश लोग भी सिगरा थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक ना चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed