{"_id":"5ff0cd118ebc3e41a0707059","slug":"varanasi-crime-news-city-news-vns566919835","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पकड़ में होंगे कैमरे की जद में आए अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पकड़ में होंगे कैमरे की जद में आए अपराधी
विज्ञापन
शहर में लग रहे एडवांस कैमरे की जद में आने वाले अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे। दरअसल इस कैमरे की खासियत है कि यह न केवल चेहरे को पहचानता है। बल्कि, पुरानी फोटो अपलोड कर दी जाए तो उस अपराधी को पकड़ने में मदद करेगा। यही नहीं छोटे वाहनों के नंबर प्लेट को भी आसानी से पढ़ लेगा। वीडियो एनालिटिकल सिस्टम के चलते यदि कोई भी अपराधी इन कैमरों की जद में आया तो यह बता देगा कि अपराधी किस स्थान से गुजरा है। इससे पुलिस का काम और आसान हो जाएगा।
एडवांस सिटी सर्विलांस सिस्टम से शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर होगी। नगर के 720 स्थलों पर 3000 एडवांस कैमरे लगाए जाएंगे। जहां सीसीटीवी कैमरे से केवल सामान्य निरीक्षण ही किया जा सकता है। वहीं, इन एडवांस सर्विलांस कैमरे में अतिरिक्त सुविधाएं लैस की गई हैं। भीड़ नियंत्रण, पुलिस निरीक्षण, अपराध नियंत्रण जैसे कार्यों में मददगार साबित होंगी। जिसके तहत इन सर्विलांस कैमरों से प्राप्त चलचित्रों का विश्लेषण एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से किया जा सकेगा। इससे तुरंत संबंधित को निर्देशित किया जा सकेगा। वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए 128 करोड़ की लागत से एडवांस सिटी सर्विलांस का काम चालू है। इसे पूरा करने का लक्ष्य मार्च तक रखा गया है।
इन कैमरों की खासियत की वजह से अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी। यह काम मार्च तक पूरा होगा। जिला प्रशासन की पैनी नजर होगी। वाराणसी की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। नगरवासी इससे लाभान्वित होंगे। - गौरांग राठी, सीईओ स्मार्ट सिटी