UP: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार; सर्विलांस की मदद से दबिश दे रही पुलिस
यूपी के वाराणसी से में एक युवती से छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 23 युवकों ने अलग-अलग ले जाकर युवती से दरिंदगी की। पुलिस ने मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती 29 मार्च को अपनी सहेली के घर गई थी। वापसी के दौरान उसे रास्ते में सीर करहिया का राज विश्वकर्मा मिला। युवती को राज लंका स्थित अपने कैफे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन अप्रैल तक युवती को नशीला पदार्थ पिला और खिलाकर अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
चार अप्रैल को युवती अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। युवती की मां की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
उधर, इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि तीन और आरोपी पकड़े गए हैं। इस तरह से अब तक 12 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
बेटी के साथ हाईवे पर गैंगरेप
30 मार्च को उनकी बेटी को बाइक सवार समीर और उसका दोस्त मिला। दोनों उनकी बेटी को हाईवे पर ले गए। हाईवे पर दोनों ने उनकी बेटी के साथ बाइक पर ही गलत हरकत की और फिर उसे नदेसर लाकर छोड़ दिया।
कमरे में बारी-बारी से किया दुष्कर्म
31 मार्च को उनकी बेटी से आयुष अपने पांच दोस्तों सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ मिला। सभी उनकी बेटी को अनमोल के मलदहिया, सिगरा स्थित कंटिनेंटल कैफे लेकर गए। वहां उन सभी ने उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया। बेटी को चक्कर आने लगा, फिर सब उसे कैफे के ही एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।